जिगिशा घोष हत्याकांड: हाईकोर्ट ने दो दोषियों की फांसी की सजा उम्रकैद में बदली
जिगिशा की हत्या की पूछताछ के दौरान तीनों ने दो और हत्याओं की बात मानी थी, जिनमें 2008 में टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का मामला भी शामिल था।
नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को चर्चित जिगिशा घोष हत्याकांड के दो दोषियों रवि कपूर और अमित शुक्ला की फांसी की सजा को उम्रकैद में बदल दिया है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने मामले के तीसरे दोषी बलजीत मलिक की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। निचली अदालत ने रवि और अमित को हत्याकांड में दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि बलजीत मलिक को उम्रकैद की सजा दी गई थी। जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस आई एस मेहता की खंडपीठ ने दोषियों द्वारा निचली अदालत के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया है। इससे पहले अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

कोर्ट ने दोषियों का व्यवहार जानने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की थी
आपको बता दें कि अगस्त 2017 में साकेत जिला अदालत ने जिगिशा घोष की हत्या के जुर्म में रवि कपूर और अमित शुक्ला को दोषी ठहराते हुए फांसी की सजा सुनाई थी, जबकि उनके साथी बलजीत मलिक को उम्रकैद दी गई थी। अदालत ने मामले में सजा सुनाने से पहले जेल में तीनों दोषियों का व्यवहार जानने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति की थी, जिसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि कि जेल में रवि कपूर और अमित शुक्ला का बर्ताव अच्छा नहीं था, लेकिन बलजीत मलिक के बारे में कहा गया था कि उसके सुधरने की गुंजाइश है। जिसके बाद अदालत ने इस अपराध और जेल में बुरे बर्ताव को देखते हुए कोर्ट ने रवि कपूर और अमित शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई थी।

तीनों ने अपना जूर्म स्वीकार किया था
जिगिशा की हत्या की पूछताछ के दौरान तीनों ने दो और हत्याओं की बात मानी थी, जिनमें 2008 में टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या का मामला भी शामिल था। बता दें कि नोएडा की एक आईटी कंपनी में ऑपरेशन मैनेजर रही 28 साल की जिगिशा का तीनों दोषियों ने 18 मार्च 2009 की रात अगवा कर लिया था, जब वह अपने दफ्तर की कैब से घर के बाहर उतरी थी।

गला घोंटकर कर हत्या की गई थी
तीनों आरोपी जिगिशा को अपनी कार से दिल्ली में कई जगह ले गए. दोषियों ने उसके एटीएम कार्ड से पैसे निकाले और उसका मोबाइल और गहने छीनने के बाद उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इन लोगों ने हत्या के बाद जिगिशा का शव सूरजकुंड में फेंक दिया था।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications