झारखंड के नतीजों पर बोले तेजस्वी, महागठबंधन कर रही क्लीन स्वीप, हेमंत होंगे सीएम
नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में लगातार नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती रूझानों में जहां बीजेपी और कांग्रेस महागठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही थी, वहीं अब जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ रही है, तस्वीर साफ होती दिख रही है। सुबह 11 बजे तक आए रूझानों में जहां बीजेपी 28 सीटों पर आगे नजर आ रही है, वहीं कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त नजर आ रही है। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि रूझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी महागठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। जैसे-जैसे चुनावी तस्वीर साफ हो रही है प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए नतीजों का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन क्लीन स्वीप करेगा।

झारखंड में 5 सीटों पर आगे चल रही आरजेडी
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 23 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। करीब 11 बजे तक प्रदेश की सभी 81 सीटों पर रूझान सामने आ गए। इन रूझानों में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभर कर सामने आए हैं। महागठबंधन को रूझानों में 41 सीटें जाती दिख रही हैं। इन आंकड़ों में अगर आरजेडी की बात करें तो पार्टी करीब 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। आरजेडी को झारखंड में 7 सीटें मिली थीं, जिनमें से 5 पर पार्टी ने बढ़त बना रखा है।
तेजस्वी यादव ने नतीजों पर क्या कहा
राष्ट्रीय जनता दल के शानदार प्रदर्शन के बीच पार्टी की ओर से प्रतिक्रिया भी सामने आई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी महागठबंधन क्लीन स्वीप करने जा रहा है। हमने हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और वो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

तेजस्वी बोले- हेमंत सोरेन होंगे सीएम
2014 के झारखंड विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय पार्टी को प्रदेश में एक भी सीट नहीं आई थी। हालांकि इस बार आरजेडी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें से 5 पर पार्टी ने बढ़त बनाई हुई है।
इसे भी पढ़ें:- झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानों में झामुमो गठबंधन को बहुमत, भाजपा सत्ता से बाहर












Click it and Unblock the Notifications