झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम: रुझानों में झामुमो गठबंधन को बहुमत, भाजपा सत्ता से बाहर
नई दिल्ली- झारखंड विधानसभा चुनाव में अबतक के रुझानों में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है और बीजेपी सत्ता से बाहर होती दिख रही है। हालांकि, ये सिर्फ रुझान है और अंतिम नतीजे अभी आने बाकी हैं।

81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में रुझानों में जेएमएम महागठबंधन को 43 सीटें मिल रही हैं, जबकि भाजपा 27 सीटों पर सिमटती दिख रही है। बता दें कि वहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 41 है और चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के मुताबिक महागठबंधन 43 सीटों पर बढ़त बना चुका है।
वैसे चुनाव आयोग अब तक 80 सीटों का गणित बता रहा है, जिसमें 27 पर बीजेपी,13 पर कांग्रेस, 25 पर उसकी सहयोगी झामुमो, 4 पर जेवीएम, 5 पर महागठबंधन की आरजेडी और 3 पर एजेएसयू आगे चल रही है। वहीं बसपा 2 सीटों पर, सीपीआई 1 पर और 1 पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बढ़त बनाई हुई है।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक प्रदेश में भाजपा को करीब 34%, आजसू को करीब 7%, कांग्रेस को करीब 14%, झामुमो को करीब 18% और मरांडी की जेवीएम को करीब 5% वोट मिलते नजर आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications