झारखंड: धनबाद रैली में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस फैला रही भ्रम, बहकावे में न आएं

Recommended Video

    Jharkhand Election: PM Modi की Dhanbad में रैली, Citizenship bill पर Congress को घेरा|वनइंडिया

    नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे तीसरे चरण के मतदान के बीच गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनबाद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा कि हर पल देशवासियों के सपनों को पूरा करने के लिए हम हमेशा अपने आप को मिटाते रहते हैं। हम सुख वैभव के पीछे नहीं दौड़ते हैं, न ही हम चैन की नींद सोते हैं।

    Jharkhand PM Modi sadi in Dhanbad rally Congress spreading confusion on CAB

    गौरतलब है कि झारखंड में बीजेपी का सपना है 64 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने का, ऐसे में पीएम मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह लगातर रैलियां कर रहे हैं। गुरुवार की रैली में पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों के पास सोच और संकल्प दोनों की कमी है। इन्होंने यहां नक्सलवाद को हवा दी, यहां के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान नहीं दिया। यही कारण है कि उनके शासन काल में यहां नए उद्योग तो आए नहीं, बल्कि पुराने भी बंद हो गए। जब आपने दिल्ली और रांची में भाजपा सरकार बनाई तब जाकर डिस्ट्रिक्ट मिनरल फंड बना। जिसका फायदा यहां से निकलने वाले कोयले की आय का एक हिस्सा यहीं पर खर्च होने लगा है।

    पीएम आगे कहते हैं कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने अगर धनबाद, देवघर और झारखंड को कुछ दिया है, तो वो है 'धूल, धुआं और धोखा'। यहां से कोयला निकलता रहा, लेकिन यहां की जनता को प्रदूषण में छोड़ दिया गया, सुविधाओं के अभाव में छोड़ दिया गया। रैली में पीएम मोदी ने नागरिकता संशोधन बिल पर मचे बवाल को लेकर भी असम की जनता से कहा कि मैं असम के मेरे भाई -बहनों को विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी उनके अधिकारों को नहीं छीन सकता। उनकी राजनीतिक विरासत, भाषा और संस्कृति को Clause 6 की स्पिरिट के अनुसार Safeguard किया जायेगा। वहां के नौजवानों के उज्ज्वल भविष्य के लिए भारत सरकार पूरी ताकत से कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। मैं अपील करता हूं कि कांग्रेस और उनके साथियों के बहकावे में न आये।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+