झारखंड चुनाव: बहुमत मिलता देख साइकिल पर सवार हुए हेमंत सोरेन, देखिए वीडियो
रांची। झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद सोमवार को वोटों की गिनती की गई। रुझानों में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के लिए यह दोहरी खुशी से कम नहीं है। परिणाम से पहले हेमंत सोरेन अपने रांची नीवास स्थान पर परिजोनों और बच्चों के साथ समय बिताते नजर आए। इस बीच उनका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी महागठबंधन के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार हैं। रुझानों की माने तो वह जल्दी ही प्रदेश के सीएम के रूप में शपथ लेगें। वहीं बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, चुनाव से पहले 65 पार का दावा करने वाली भाजपा 30 सीटें भी नहीं जुटा पाई। वहीं सीएम उम्मीदवार हेमंत सोरेन अपने घर से ही परिणामों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने अपने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके साथ साइकिल भी चलाया। इस दौरान उनके चेहरे पर जीत की खुशी साफ देखी जा सकती है।
हेमंत सोरेने का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, बता दें कि परिवार में हेमंत सोरेन, उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और उनके दो बच्चे हैं। हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की भी राजनीति में आने के चर्चे अक्सर सुनाई देते रहे हैं। वीडियो में हेमंत एक रेंजर साइकिल चलाते दिखाई देते हैं वह अपने घर के बाहरी हिस्से में काफी देर तक साइकिल की सवारी करते हैं। मालूम हो कि अंतिम रुझान सामने आने तक जेएमएम बीजेपी को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर चुकी है और उसे 29 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस को 14, आरजेडी को 3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। झारखंड में महागठबंधन की जीत लगभग निश्चित है और हेमंत सोरेन के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता भी लगभग साफ हो चुका है।
#WATCH: Jharkhand Mukti Morcha's (JMM) Hemant Soren rides a cycle at his residence in Ranchi. JMM is currently leading on 28 seats while the Congress-JMM-RJD alliance is leading on 46 seats. pic.twitter.com/e9HYcb26Y2
— ANI (@ANI) December 23, 2019












Click it and Unblock the Notifications