वीडियो जारी कर घर पहुंचाने की गुहार लगाने वाले मजदूर की अहमदाबाद के अस्पताल में मौत
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बाद गुजरात में फंसे झारखंड के मजदूर परवेज अंसारी की अहमदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई है। परवेज टीबी से पीड़ित थे। हाल ही में एक वीडियो उन्होंने जारी की थी, जिसमें वो घर पहुंचाने देने की दरख्वास्त प्रशासन से कर रहे थे। वीडियो में भी परवेज बेहद कमजोर नजर आ रहे थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। बीमार होने की बात कहते हुए वह अपने घर, रांची भेज देने की गुहार लगा रहे थे। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद उनको प्रशासन ने अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था।

गुरुवार रात हुई मौत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार की रात 19 साल के परवेज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि परवेज को बीते रविवार बाबरी कॉलोनी से अस्पातल में भर्ती कराया गया था। परवेज की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय अफसरों का ध्यान इस और गया था और उन्होंने पुलिस टीम भेजकर परवेज को अस्पताल में दाखिल कराया था।
वीडियो में बोल भी नहीं पा रहा था परवेज
जो वीडियो परवेज का वायरल हुआ था, उसमें परवेज अंसारी बेहद कमजोर दिख रहे थे। वीडियो में हालात अपनी बेहद खराब होने की बात कहते हुए परवेज घर भेज देने की अपील की थी। अस्पताल में परवेज का कोरोना टेस्ट भी किया गया था। जो कि निगेटिव आया था। डॉक्टरों ने परवेज अंसारी को टीबी होने की जानकारी दी थी। परवेज ने डेढ़ साल पहले अहमदाबाद आकर यहां डिस्पोजल ग्लास बनाने वाली एक कंपनी में काम करना शुरू किया था। लॉकडाउन के बाद काम बंद हो गया तो परवेज की हालत बिगड़ गई।

देशभर में फंसे हैं मजदूर
बता दें कि देश में बीते एक महीने से लॉकडाउन है। ऐसे देश के बड़े शहरों में हजारों मजदूर फंसे हुए हैं। मजदूरों को घर भेजे जाने को लेकर कई राजनीतिक दल और संगठन मांग भी कर रहे हैं। सूरत, मुंबई, दिल्ली में मजदूर इसको लेकर प्रदर्शन भी कर चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या अब 25 हजार के करीब पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक,भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या 24,506 हो गई है और 775 लोगों की मौत हुई है।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications