झारखंड में सभी रिकॉर्ड तोड़ 14 साल बाद भाजपा बनायेगी पूर्ण बहुमत की सरकार
रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड में ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार ने भाजपा के लिए झारखंड़ में नया इतिहास बनाने जा रही है। एक्जिट पोल पर नजर डालें तो भाजपा 43 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।

एग्जिट पोल में भी अभी 67 सीटों के रूझानों के अनुसार भाजपा के पक्ष में 43 सीटें आ रही हैं। ऐसे में अगर पूरी 81 सीटों के नतीजों आने तक यह उम्मीद की जा सकती है कि भाजपा 50 सीटों से भी अधिक जीतने में सफल हो सकती है।
पिछले चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा के खाते में महज 18 सीटें थी वहीं झारखंड़ मुक्ति मोर्चा को भी 18 जबकि कांग्रेस को 13 सीटें मिली थी। ऐसे में पिछले चुनावों के नतीजों पर नजर डालें तो भाजपा झारखंड में तीन गुना अधिक सीटें लाती नजर आ रही है। हालांकि झारखंड़ में भाजपा का मुख्यमंत्री कौन होगा इसपर अभी संशय बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications