सरयू राय ने लालू और मधुकोड़ा को जेल भिजवाने में निभाई थी अहम भूमिका, आज फंसाया रघुवर दास का खेल

रांची। जमशेदपुर (पूर्व) विधानसभा सीट से झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को लगभग पांच हजार मतों से पीछे छोड़ने के बाद भाजपा के बागी नेता सरयू राय ने मीडिया में साफ-साफ कहा है कि अब राज्य में रघुबर दास मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन की ही सरकार बनने की संभावना है जिसकी स्थिरता के लिए आवश्यक होने पर वह स्वयं उसका समर्थन कर सकते हैं।

Recommended Video

    Jharkhand election result : BJP से बागी Saryu Rai ने दिखाया अपना दम | वनइंडिया हिंदी
    सरयू राय ने बिगाड़ा रघुवर दास का खेल

    सरयू राय ने बिगाड़ा रघुवर दास का खेल

    गौरतलब है कि पांच चरणों में संपन्न हुए झारखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है, अभी तक के रुझानों में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी का गठबंधन बहुमत का आंकड़ा छूता हुआ नजर आ रहा है।

    बहुमत से दूर भाजपा

    बेशक बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन बहुमत से काफी दूर है, तो वहीं, जेएमएम ने इस चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, कांग्रेस और झामूमो के खेमे मं जहां जश्न का माहौल है, वहीं दूसरी ओर भाजपा खेमे में मायूसी की लहर है। भाजपा के लिए तो सबसे बड़ा संकट उनके सीएम की सीट हो गई है, जहां रघुवर दास का पेंच फंस गया है।

    सरयू राय ने भाजपा से लिया अपना बदला

    सरयू राय ने भाजपा से लिया अपना बदला

    मालूम हो कि बीजेपी की लिस्ट में जगह ना मिलने की वजह से गुस्साए सरयू राय ने बीजेपी का दामन छोड़ा था और विरोध जताने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में प्रतीकात्मक तौर पर जमशेदपुर पूर्वी सीट चुनी थी और आज उनका बदला सही साबित होता नजर आ रहा है, आपको बता दें कि सरयू राय की इमेज एक तेज-तर्रार और स्पष्ट बोलने वाले नेता की ही रही है, वो आरएसएस के पुराने लेकिन कर्मठ नेता रहे हैं। वो साल 1962 से ही जनसंघी रहे हैं।

    सरयू राय ने लालू और मधुकोड़ा को जेल भिजवाने में निभाई थी अहम भूमिका

    सरयू राय ने लालू और मधुकोड़ा को जेल भिजवाने में निभाई थी अहम भूमिका

    साल 1977 से उन्होंने राजनीति की शुरुआत की थी, इसके बाद उनका लंबा राजनीतिक करियर रहा है, वो एमएलसी, विधायक और फिर मंत्री बने, वो रघुवर सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री रहे, बिहार में लालू राज के दौरान चारा घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने और उसे उजागर करने में सरयू राय की बड़ी भूमिका थी।

    सरयू जिसके पीछे पड़ जाएं तो वो...

    जबकि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को उठाने में सरयू राय का बड़ा हाथ था, इसलिए कहा जाता है कि सरयू जिसके पीछे पड़ जाएं तो वो डूब ही जाता है और ये बात काफी हद तक सही साबित भी होती दिख रही है क्योंकि आज उन्होंने रघुबर दास का खेल फंसा दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+