झारखंड में गठबंधन की जीत पर तेज प्रताप यादव का ट्वीट, 'लंका में आग लगाने का शुक्रिया'

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिला है। 81 सीटों पर हुए चुनाव के आज नतीजे आ रहे हैं। गठबंधन 44 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना चुका है। राजद विधायक तेज प्रताप यादव ने गठबंधन की जीत पर ट्वीट कर कहा है कि ये भाजपा के अंहकार की हार है।

 bjp, ajsu, Sudesh Mahto, jharkhand assembly election 2019 result, jharkhand assembly election 2019, jharkhand assembly rlection result 2019, jharkhand election result 2019, jharkhand election 2019 result, jharkhand election results 2019, jharkhand assembly election results, jharkhand vidhan sabha chunav, jharkhand vidhan sabha chunav 2019, jharkhand vidhan sabha chunav parinam,jharkhand vidhan sabha election 2019 result, विधानसभा चुनाव परिणाम 2019, झारखंड विधानसभा चुनाव, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019, झारखंड विधानसभा चुनाव की ताज़ा ख़बर, झारखंड विधानसभा चुनाव की ख़बर, झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम, झारखंड विधानसभा चुनाव परिणाम 2019, झारखंड विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट्स, झारखंड विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट्स 2019, झारखंड इलेक्शन न्यूज़, झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 परिणाम, jharkhand assembly elections 2019, jharkhand, Tej Pratap Yadav, rjd, congress, jmm,

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने ट्वीट किया, भाजपा के अहंकार की लंका में आग लगाने के लिए झारखंड के समस्त मतदाता बंधुओ को शुक्रिया। महागठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में अब झारखंड विकास की ओर अग्रसर होगा।

2014 में झारखंड में भाजपा ने आजसू के समर्थन से सरकार बनाई थी। इस चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। 81 सीटों पर बहुमत के लिए 41 सीटों की जरूरत है। चुनाव में झामुमो को 25, कांग्रेस को 13 और राजद को 1 सीट पर निर्णायक बढ़त है। ऐसे में गठबंधन ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। वहीं भाजपा को 25 सीटें मिली हैं।

बता दें कि झारखंड विधानसभा चुनाव 30 नवंबर को शुरू हुआ था। दूसरे चरण में 20 सीटों पर 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर, चौथे चरण में 15 सीटों पर 16 दिसंबर को और आखिरी चरण में 20 दिसंबर को 16 सीटों पर वोट डाले गए हैं। आज नतीजों का ऐलान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+