विधवा संग कमरे में अश्लील हालत में पकड़ा गया 4 बच्चों का बाप, डुगडुगी बजा ग्रामीणों ने अर्धनग्न कर निकाली परेड
रांची। झारखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां के तालझारी जिले में एक प्रेमी जोड़े को गांव वालों ने आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथों पकड़ा। आनन-फानन में पंचायत बुलाया गया। पंचायत ने तुगलकी फरमान सुनाया। फरमान था कि पुरुष के आधा सिर का मुंडन कर दिया जाए और दोनों के गले में चप्पल-जूतों की माला पहनाकर अर्धनग्न हालत में गांव में घुमाया जाए, वह भी डुगडुगी बजाकर। तालझारी थाना को सूचना मिलते मौके पर पहुंचकर प्रेमी जोड़े को कब्जा में लेकर ग्रामीणों के चंगुल से छुड़वाया। एसपी ने बताया कि जो भी गांव वाले इस मामले में संलिप्त हैं उनपर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। विस्तार से जानिए पूरा मामला

चार बच्चों के बाप को गांव की विधवा से हो गया प्यार और फिर...
जानकारी के अनुसार तालझारी थाना अंतर्गत महाराजपुर के मीना बाजार का रहने वाला 4 बच्चों का बाप कालू यादव को दूसरे गांव की एक विधवा से प्यार हो गया। इसी सिलसिले में रोजाना दोनों का मिलना जुलना होने लगा। ग्रामीणों ने प्रेमी जोड़े को एक कमरे में आपत्तीजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद लोगों ने कानून को अपने हाथ में लेकर प्रेमी और प्रेमिका का बाल काटा और जूत्ता चप्पल पहनाकर गांव घुमाने लगे।

क्या कहना है पुलिस का
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस को ऐसी सूचना मिली थी कि बुधवार की सुबह महाराजपुर मीना बाजार में एक व्यक्ति एवं एक महिला को अर्धनग्न कर जूता-चप्पल की माला पहना कर घुमाया जा रहा है। तत्काल पुलिस ने संज्ञान लेते हुए महिला और पुरुष को अपने में कब्जे में ले लिया। मामले की जांच की जा रही है। अगर पीड़ितों की ओर से किसी प्रकार का आवेदन दिया जाता है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

झारखंड में पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला
इससे पहले भी झारखंड में ऐसा मामला आ चुका है। कुछ समय पहले दुमका जिले के एक गांव में प्रेमी जोड़े को पहले तो अर्धनग्न अवस्था में पूरे बाजार में घुमाया गया। इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर वॉट्सऐप पर पर वायरल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पॉक्सो एक्ट और धारा 376 (2एन) के तहत मुकदमा दर्ज किया था।












Click it and Unblock the Notifications