23 साल पहले किए लालू के वादे को पूरा करेंगे झारखंड के सीएम

पटना (मुकुंद सिंह)। 23 साल पहले झरिया के सिंदूरिया पट्टी में दिपावली की शाम एक पटाखे की दुकान में आग लग गई थी। इस आग के कारण भगदड़ भी मची थी। इस वारदात की चपेट में आकर 25 लोगों की मौत हो गई थी। कई लोग बुरी तरह जख्मी हुए थे। वारदात के बाद संयुक्त बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव झरिया आए थे, उन्होंने घटना में मरने वालों को मुआवजा और नियोजन देने का ऐलान किया था। मुआवजा तो मिल गया लेकिन नियोजन का मामला लटक गया।

Jharkhand CM Raghubar Das will full fill 23 years old promises made by Lalu Yadav
आपको बताते चले कि तत्कालिन बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर लालू प्रसाद यादव ने झरिया पटाखा कांड के मृतकों के परिवारों से जो वादा किया था उसे अब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास पूरा करेंगे। झरिया में भंयकर पटाखा कांड में लालू प्रसाद यादव ने मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी देने घोषणा की थी। लेकिन अब तक यह वादा सरकारी फाइलों में ढ़ेर में दबा पड़ा था। 6 दिसंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास के धनबाद दौरे के बाद इन फाइलों पर से जमा धूल हटने लगी है।

धनबाद के एडीएम लॉ एंड ऑर्डर इस पूरे मामले की रिपोर्ट सरकार को देंगे। रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार आश्रितों के नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू करेगी। वहीं मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में एक आश्रित की फरियाद पर सरकार ने केस पर रिपोर्ट मांगी है। गौरतलब हो कि नियोजन के लिए आश्रित पटना से लेकर रांची तक की दौड़ सैकड़ों बार लगा चुके हैं। विधायक मंत्री अधिकारी हर किसी को फरियाद कर चुके हैं। कई बार ये मामला विधानसभा में भी उठ चुका है लेकिन आश्रितों के नियोजन के रास्ते नहीं खुल सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+