सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को बेकाबू कार ने रौंदा, 7 की मौत, 8 घायल

पश्चिमी सिंहभूमः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में शनिवार को एक परिवार में मातम मच गया। एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे पूजा कर रहे लोगों को रौंद दिया। मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई वहीं, अन्य चार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना में अभी तक सात लोगों की मौत हो चुकी हैं वहीं आठ लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

jharkhand chakradharpur 7 killed many injured in road accident

घायलों को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। ये घटना चक्रधरपुर-चाईबासा के बीच एनएच-75 (ई) के किनारे बोरदा गांव के पास हुई।

दरअसल, गोईलकेरा दसमा हेम्ब्रम की शादी एक साल पहले हाटगम्हरिया निवासी चमन पाट से हुए थी। शादी के एक साल बाद दोनों पक्षों के लोगों पूजा-पाठ के लिए एकत्रित हुए थे। इस पूजा-पाठ में करीब 30 लोग शामिल हुए थे।

इस दौरान पूजा पाठ करने के बाद सभी ने वहीं पर खाना खाने का प्रोग्राम बनाया। लेकिन तभी एक बेकोबू कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मारी। कार ने करीब 15 लोगों को रौंद दिया। मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए रेलवे अस्पताल और अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां रेलवे अस्पताल में एक और अनुमंडल अस्पताल में तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+