झारखंड BJP के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने पद से दिया इस्तीफा, भीतरघात की बात स्वीकारी
रांची। झारखंड विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद बीजेपी राज्य इकाई के अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। लक्ष्मण गिलुवा ने विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया है। गिलुवा ने इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भेज दिया है। उनका इस्तीफा स्वीकार होगा या नहीं इस पर निर्णय अब पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व लेगा।

इस्तीफे के बाद मीडिया से बात करते हुए लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते पार्टी की हार की जिम्मेदारी मैं लेता हूं और इसी को आधार बना मैंने इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दिया है। उन्होंने काह कि, मैंने इस्तीफा किसी दवाब में नहीं दिया है। गिलुवा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार की समीक्षा को लेकर जल्द ही बैठक होगी। कहां कमी रही इस पर मंथन होगा ताकि इस चुनाव में हुई गलतियों को सुधारा जा सके।
गिलुवा ने इस बात को स्वीकार किया कि, कुछ सीटों पर भितरघात हुआ है इससे इन्कार नहीं किया जा सकता। कुछ अपने लोगों ने ही ऐसा किया, समीक्षा के दौरान इस पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। बता दें कि बुधवार को निवर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी कहा था कि, जयचंद हर जगह मौजूद हैं और हमारी पार्टी कुछ जयचंदों की वजह हारी है। कभी-कभी षड्यंत्र सफल हो जाता है, लेकिन षड्यंत्र से हासिल सफलता लंबे समय के लिए नहीं टिकती है। मैंने यहां तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है और संषर्ष से आपको ताकत मिलती है।
उन्होंने आजसू के बिना चुनाव लड़ने पर कहा कि, हमें आजसू से गठबंधन ना होने का खामियाजा दोनों ही दलों को भुगतना पड़ा है। गठबंधन के साथ चुनाव लड़ते तो परिणाम कुछ और ही होता। बता दें कि, हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर बीजेपी में भारी असंतोष देखने को मिला था और पार्टी की हार की यह एक महत्वपू्र्ण वजह मानी जा रही है। बीजेपी को 81 सीटों वाली झारखंड विधानसभा में 25 सीटों पर जीत मिली, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले महगठबंधन को 47 सीटों पर सफलता मिली।
-
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला












Click it and Unblock the Notifications