Jharkhand assembly elections 2019: भाजपा की हार के बाद अमित शाह ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। झारखंड के चुनाव नतीजे आने के बाद जिस तरह से भाजपा को यहां हार का मुंह देखना पड़ा उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपनी प्रतिक्रिया इसपर दी है। चुनाव नतीजे आने के बाद अमित शाह ने ट्वीट करके चुनाव पार्टी की हार को स्वीकार किया है। शाह ने ट्वीट करके लिखा कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं। भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन। बता दें कि झारखंड में विधानसभा की कुल 81 सीटें हैं जिसमे कांग्रेस-जेएमएम गबंधन को 46 सीटों पर जीत मिलती दिख रही है जबकि भाजपा महज 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है। ऐसे में साफ है कि प्रदेश में कांग्रेस और जेएमएम गठबंधन की अगली सरकार का गठन होगा।

वहीं इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने भाजपा की हार के बाद बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था किमहाराष्ट्र में क्या हुआ, आपको पता है, एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस ने गठबंधन की सरकार का गठन किया। झारखंड में हमारी कांग्रेस और जेएमएम की सरकार बनेगी। ऐसे में मुझे लगता है कि लोगों ने बहुत ही स्पष्ट संदेश दिया है कि छह महीने में एनडीए की प्रचंड बहुमत वाली केंद्र की सरकार में सबकुछ सही नहीं है जैसा की होना चाहिए।
सचिन पायलट ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला, ऐसे में सरकार को जो पहला काम करना चाहिए था वह यह कि युवाओ की तरफ ध्यान देना चाहिए था, किसानों की समस्या को सुलझाना चाहिए था। लेकिन इन लोगों ने यहां वहां की चीजों पर ध्यान दिया। मुझे लगता है कि नीतियों को बनाने की बजाय सरकार का ध्यान राजनीति पर ज्यादा था। कोशिश इस तरह की की जा रही थी कि उन कानून को पास कराया जाए जिसका देशभर में विरोध हो रहा है। नौकरी देने से ध्यान हटकर यूनिवर्सिटी में हिंसा भड़काने की ओर ज्यादा था। फिर चाहे वह यूपी में हो, कर्नाटक, असम या आप जहां चाहे देख लीजिए।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications