INDIA bloc के लिए झारखंड चुनाव मुश्किल क्यों है? लोकसभा चुनाव के नतीजों में छिपा है संकेत

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में जेएमएम की अगुवाई वाले सत्ताधारी गठबंधन को लोकसभा चुनावों में जोरदार झटका लगा है और तमाम कोशिशों के बावजूद उसका सहानुभूति कार्ड नहीं चल पाया है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन घोटाले के आरोपों में जेल में हैं और जेएमएम ने इसे बहुत बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की थी।

खुद हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान गठबंधन को प्रदेश में लीड किया, लेकिन फिर भी झारखंड की 14 सीटों में से इंडिया ब्लॉक महज 5 सीटें ही जीत सका और 9 पर बीजेपी और उसकी सहयोगी कब्जा करने में सफल हो गई।

jharkhand assembly election

झारखंड विधानसभा चुनावों को लेकर भाजपा के हौसले बुलंद
झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं और प्रदेश में अक्टूबर में होने वाले असेंबली इलेक्शन में उसी की सरकार बनेगी, जो इनमें कम से कम 41 सीटें जीतेगी। मौजूदा लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद इसी वजह से जेएमएम और उसकी सहयोगी कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के लिए चुनौती बढ़ गई है और भाजपा के हौसले अभी से बुलंद हैं।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड में बीजेपी के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रांची में दावा किया है कि उनकी पार्टी राज्य में अगली सरकार बनाने जा रही है और जेएमएम की अगुवाई वाले 'भ्रष्ट' गठबंधन को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। चौहान ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के साथ यह बैठक की है, जो उन्हीं की तरह चुनाव प्रभारी की भूमिका निभा रहे हैं।

81 में 52 विधानसभा सीटों पर बढ़त मिली- शिवराज सिंह चौहान
चौहान ने पार्टी नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर हुई बैठक के बाद कहा, 'संसदीय चुनावों में हमें 81 विधानसभा सीटों में से 52 पर बढ़त मिली। प्रदेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है। मैं पार्टी नेतृत्व, बूथ कार्यकर्ताओं और झारखंड के लोगों को इस सफलता के लिए बधाई देता हूं।'

झारखंड में लोकसभा का चुनाव परिणाम
उन्होंने दावा किया कि पार्टी बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में काम करेगी और आने वाले विधानसभा चुनावों में झारखंड में अगली सरकार बनाएगी। दरअसल,लोकसभा चुनावों में राज्य में बीजेपी को 8, उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) को 1, जेएमएम को 3 और कांग्रेस को 2 सीटें मिली हैं।

वोट शेयर में भी भाजपा का गठबंधन का दबदबा
इस तरह से अगर वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 47.22% वोट मिले हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक को 38.97% वोट हासिल हुए हैं। मतलब न सिर्फ सीटों में, बल्कि वोट शेयर में भी भाजपा गठबंधन का स्पष्ट दबदबा नजर आया है।

झारखंड में भाजपा भ्रष्टाचार को बना रही है बड़ा मुद्दा
जहां प्रदेश में जेएमएम गठबंधन भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोपों को प्रमुख मुद्दे की तरह पेश कर रहा है, वहीं बीजेपी भ्रष्टाचार को सबसे बड़ा मुद्दा बना रही है और लोकसभा चुनावों में जो परिणाम आए हैं, उसपर इसका प्रभाव महसूस किया जा सकता है।

चौहान ने जो संकेत दिए हैं, उससे साफ है कि विधानसभा चुनावों में भी बीजेपी राज्य सरकार को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने की कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम ने कहा है, 'राज्य में हर जगह लूट है, चाहे रेत हो, कोयला हो, खान हो या खनिज। मुख्यमंत्री जेल में हैं और कई नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किए जा रहे हैं।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+