झारखंड विधानसभा चुनावः कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की पहली सूची, पांच नामों का ऐलान

नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद राविवार को कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने अभी अपने पांच उम्मीदवारों के नाम का ही ऐलान किया है। मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रामेश्वर उरांव लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। बता दें, कि राज्य में 30 नवंबर से मतदान शुरू हो रहे हैं और 23 दिसंबर को उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। झारखंड में पांच चरणों में वोटिंग होगी।

Jharkhand Assembly Election Congress released list of candidates

बता दें, पहले चरण के लिए 30 नवंबर को मदतान किए जाएंगे वहीं, 20 सीटों पर दूसरे चरण के लिए 7 दिसंबर को वोटिंग होगी। 12 दिसंबर को तीसरे चरण के लिए 17 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को 15 सीटों पर तो 20 दिसंबर को पांचवे और आखिरी चरण के लिए 16 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। झारखंड में 67 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जो नक्सल प्रभावित क्षेत्र से आती हैं ऐसे में वहां वोटिंग वाले दिन कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा। 28 दिसंबर 2019 को मुख्यमंत्री के रूप में रघुवर दास का कार्यकाल समाप्त हो रहा है जिसके लिए झारखंड में विधानसभा चुनाव होना है।

Recommended Video

    Jharkhand Election 2019: Congress Released manifesto promises farm loan waiver। वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बोले- शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया, राज्य में हम नहीं बना रहे हैं सरकार

    कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में पांच उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इसमें प्रदेश पार्टी अध्यक्ष रामेश्वर उरांव को लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं, मनिका सीट से रामचंद्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है। इनके अलावा डाल्टनगंज से केएम त्रिपाठी, कांग्रेस नेता चंद्रशेखर दुबे को बिश्रामपुल और केपी यादव को भवनाथपुर से टिकट दिया गया है। मालूम हो कि, कांग्रेस राज्य में अकेले चुनाव नहीं लड़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+