महाराष्ट्र बीजेपी अध्यक्ष बोले- शिवसेना ने जनादेश का अपमान किया, राज्य में हम नहीं बना रहे हैं सरकार
Recommended Video
मुंबई।

'बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी'
भाजपा नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ लंबी बैठक के बाद महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और देवेंद्र फडणवीस ने रविवार शाम गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलने राजभवन पहुंचे। गवर्नर से मुलाकर के बाद मीडिया से बात करते हुए पाटिल ने कहा कि, राज्य में महायुती को जनादेश मिला, लेकिन जनादेश का अनादर किया और सरकार नहीं बनाई। अब बीजेपी सरकार नहीं बनाएगी, हमने राज्यपाल को बता दिया है।
पाटिल बोले- शिवसेना ने जनादेश का अनादर किया है
पाटिल ने शिवसेना पर तंज कसते हुए कहा कि, शिवेसना ने जनादेश का अपमान करके अगर कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार बनानी है तो हमारी शुभकामनाएं। इससे पहले शिवसेना के नेता संजय ने कहा कि, उन्हें यह समझ नहीं आ रहा कि अगर भाजपा के पास बहुमत था तो रिजल्ट आने के 24 घंटे में सरकार बनाने का दावा पेश क्यों नहीं किया। फिलहाल हमने किसी भी तरह के गठबंधन पर विचार नहीं किया है। अभी भाजपा को सरकार बनाने का निमंत्रण दिया गया है तो हम अपने संस्कारों के हिसाब से उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। मुझे नहीं लगता कि भाजपा सरकार बनाने के लिए बहुमत जुटा पाएगी।

कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंचे
महाराष्ट्र के ज्यादातर कांग्रेस विधायक जयपुर पहुंच चुके हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने उनके साथ बैठक की। मुंबई के होटल रिट्रीट में उद्धव ठाकरे शिवसेना के 56 विधायकों के साथ बैठक की। शरद पवार की पार्टी राकांपा ने भी सरकार बनाने के लिए शिवसेना के साथ आने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने राजनीतिक स्थिति पर चर्चा के लिए 12 नवंबर को विधायकों की बैठक बुलाई है।












Click it and Unblock the Notifications