झारखंड: एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मियों ने 5 नक्सलियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
नई दिल्ली। झारखंड में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच आज सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने 5 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। नक्सलियों के साथ यह एनकाउंटर झारखंड के सिंघभूम जिले में में हुआ। दोनों ही तरफ से हुई गोलीबारी में सुरक्षाकर्मियों ने 5 नक्सलियो को मौके पर ही ढेर कर दिया। नक्सलियों के पास से दो एके-47, एक 303 राइफल और दो पिस्तौल बरामद की गई है। एकनाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है। अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो सकी है।

जानकारी के अनुसार यह एनकाउंटर खूंटी-चाईबासा के पास हुआ है, जिसे सीआरपीएफ के जवानों ने अंजाम दिया। सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन और जिला पुलिस बल के साझा ऑपरेशन में सुरक्षाकर्मियों ने तीनों ही नक्सलियों को ढेर कर दिया।
आपको बता दें कि पिछले दिनों झारखंड के दुमका जिले में एसएसबी और पुलिस के जवानों ने मिलकर नक्सल कमांडर सहदेव राय को मार गिराया था। नक्सल कमांडर पर 10 लाख रुपए का इनाम था और काफी समय से उसकी तलाश की जारही थी। झारखंड के 19 जिलों में नक्सलवाद और उग्रवाद का साया है, जबकि 13 जिले अति उग्रवाद से प्रभावित हैं।












Click it and Unblock the Notifications