अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें हुई बेहद सस्ती, जानिये कितने पैसों में आप कर सकते हैं विदेश यात्रा

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में लगातार तेल के दामों में हो रही कमी के चलते विदेशी कंपनी की एयरलाइंस ने भारतीय यात्रियों के लिए विमान के किराये में भारी कमी की है। क्‍या प्‍लेन में सफर करते समय आप भी इन 10 गंदी आदतों को दोहराते हैं

airlines

अमेरिका में तेल के दाम पिछले 12 वर्षों के सबसे निचले स्तर पर है। जेट ईधन में आयी कमी का लाभ यात्रियों को भी मिल रहा है। ब्रिटिश एयरवेज से लेकर कतर एयरवेज सहित कई अंतर्राष्ट्रीय विमान कंपनियां भारी छूट दे रही हैं। लखनऊ से सिंगापुर के लिए शुरु हुई डायरेक्ट फ्लाइट

ब्रिटिश एयरवेज नई दिल्ली से न्यूयॉर्क से रिटर्न टिकट 64 हजार रुपए का है जोकि पहले 88 हजार रुपए था। वहीं कतर एयरवेज सिर्फ 54 हजार रुपए में आने जाने का टिकट मुहैया करा रही है। वहीं वर्जिन अटलांटिक 61271 रुपए में यह टिकट मुहैया करा रही है।

एतिहाद विमान में यह टिकट 66453 रुपए में नई दिल्ली से न्यूयॉर्क का टिकट मुहैया करा रही है। वहीं अमीरात विमान 65574 रुपए का टिकट मुहैया करा रही है।

दुबई से सिंगापुर से दोनों तरफ का टिकट पहले 42 हजार रुपए था वह 29 हजार रुपए हो गया है। वहीं एयर इंडिया दिल्ली से दुबई का टिकट सिर्फ 29308 रुपए में उपलब्ध है। जेट एयरवेज 31694 रुपए और सिंगापुर एयरलाइस 41 हजार रुपए में यह टिकट मुहैया करा रही है।

दिल्ली से दुबई का आने जाने का टिकट सिर्फ 23500 रुपए में उपलब्ध है। जबकि एतिहाद 23517 रुपए, एयर अरेबिया 24737 रुपए और स्पाइस जेट 27901 रुपए में यह टिकट मुहैया करा रही है। वहीं जेट एयरवेड सिर्फ 32507 रुपए में दिल्ली से दुबई का रिटर्न टिकट दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+