हवाई जहाज में ज्यादा बैग के साथ नहीं कर सकते सफर, जेट एयरवेज ने किए बदलाव
नई दिल्लीः अगर आप हवाई जहाज में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए है। जेट एयरवेस ने शुक्रवार को यात्रियों के चैक इन के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामान के वजन में कुछ कुछ बदलाव किए हैं। 15 जुलाई के बाद से जेट एयरवेज की इकोनॉमिक क्लास में सफर करने वाले यात्री 15 किलोग्राम तक का बैग ले जा सकते हैं। वहीं, प्रीमियर क्लास के यात्रियों को चैक इन पर दो बैंग ले जाने की इजाजत होगी। लेकिन दो बैग का वजन 30 किलो से ज्यादा नहीं होगा। भारत में जेट एयरवेज पहली ऐसी एयरलाइन बन गई है जिसने चेक-इन पर बैगों की संख्या को लेकर नियम बनाए हों।

जेट एयरवेस ने किए बदलाव
यात्रा करते समय जेट प्लैटिनम कार्ड के यात्री इकोनॉमिक में सफर करते हैं तो दो बैग (15 किलो/ बैग) से अधिक नहीं ले जा सकते हैं। प्रीमीयर की टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को दो से ज्यादा बैग (50 किलो) से ज्यादा ले जाने की इजाजत नहीं होगी। अगर कोई यात्री इससे ज्यादा वजन के बैग के साथ सफर करता है तो उसे अलग से चार्ज देना होगा।

फ्री चैक-इन बैगेज एंटाइटेलमेंट में नहीं किया गया है कोई बदलाव
इस बदलाव की जानकारी के बारे में जेट आधिकारी ने बताया कि फ्री चैक-इन बैगेज एंटाइटेलमेंट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अधिकारी ने साफ कहा कि, हमने यात्रियों को 15 किलोग्राम मुफ्त चेक-इन बैग की सुविधा में कोई बदलाव नहीं किया है। केवल पैकेजिंग के प्रारूप को बदली किया है ताकि बैगों की ज्यादा संख्या पर प्रतिबंध लगाया जा सके। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स में इस तरह के नियम लागू किए जा चुके हैं।

15 जून से लागू होंगे नई नियम
एयरलाइन ने शुक्रवार को कहा कि जेट एयरवेज ने 15 जून से बैग के वजन के नियमों में बदलाव कर रही है। जेट एयरवेट सिंगल बैग पर काम कर रही है। बता दें, ये नियम उन लोगों पर लागू नहीं होंगे, जिन्होंने 15 जून से पहले टिकट खरीदें हैं।












Click it and Unblock the Notifications