स्मृति ईरानी बोलीं- पर्सनालिटी अच्छी न होने पर जेट एयरवेज ने नौकरी से किया था रिजेक्ट

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को बताया कि उनकी लाइफ में भी ऐसा समय आया था जब पर्सनालिटी ठीक न होने का हवाला देकर उन्हें नौकरी देने से मना कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जेट एयरवेट ने उन्हें केबिन क्रू में शामिल करने से इनकार कर दिया था।

smriti

टीवी कलाकार से राजनेता बनी स्मृति ईरानी ने कहा, 'उस दिन मुझे नौकरी से रिजेक्ट करने के लिए शुक्रिया। मुझे मैक्डोनॉल्ड्स में नौकरी मिली और फिर बाकी सब इतिहास है।'

भगवान को कहा शुक्रिया
केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि ज्यादा लोग मेरी इस इच्छा के बारे में जानते होंगे। मेरी पहली नौकरी की ख्वाहिश किसी विमान में केबिन क्रू बनने की थी, लेकिन मुझे पर्सनालिटी अच्छी ना होने की बात कहकर रिजेक्ट कर दिया गया था। उस रिजेक्शन के लिए भगवान का शुक्रिया।'

अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं स्मृति
स्मृति ईरानी एयर पैसेंजर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (APAI) के अवॉर्ड फंक्शन में बोल रही थीं। कार्यक्रम में टेक्सटाइल मंत्री ने कहा कि वह कार्यक्रम में एक यात्री के तौर पर शामिल हुई हैं। उन्होंने यह बयान जेट एयरवेज के एक कर्मचारी को अवॉर्ड देने के बाद दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+