जेसिका लाल की बहन सबरीना लाल का हुआ निधन, लंबे समय से थीं बीमार

नई दिल्ली, 15 अगस्त। दिल्ली के चर्चित जेसिका लाल हत्याकांड के दोषियों को न्याय के कटघरे तक लाने के लिए लंबी लड़ाई लडने वालीं सबरीना लाल का रविवार शाम निधन हो गया। बता दें कि सबरीना लाल, जेसिका लाल की बहन थी। उन्होंने जेसिका को न्याय दिलाने के लिए सालों तक कोर्ट में लड़ाई लड़ी। सबरीना लाल काफी समय से बीमार चल रही थीं, लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था। शनिवार को तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जागा गया, जहां उनका निधन हो गया।

Jessica Lal sister Sabrina Lal passed away was ill for a long time

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक सबरीना लाल का बीमारी की वजह से अस्पताल आना जाना लगा रहता था। रविवार को उन्हें पारस अस्पताल गुरुग्राम में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि ऑर्गेन फेल होने की वजह से सबरीना लाल ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। सबरीना के निधन की पुष्टि उनके भाई रंजीत लाल ने की है। उन्होंने कहा, सबरीना अस्वस्थ थी और लंबे से उनका इलाज चल रहा था। कल (शनिवार) उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज (रविवार) शाम उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़ें: धनबाद जज हत्याकांड के साजिशकर्ताओं की जानकारी देने वाले को 5 लाख का इनाम देगी CBI

रंजीत के मुताबिक सोमवार (16 अगस्त) को सबरीना लाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रंजीत के मुताबिक सोमवार (16 अगस्त) को सबरीना लाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि साल 1999 में दिल्ली स्थित एक रेस्तरां में जेसिका लाल की हत्या कर दी गई थी। इस वारदात को तत्कालीन कांग्रेस नेता विनोद शर्मा के बेटे मनू शर्मा उर्फ सिद्धार्थ वसिष्ठ ने अंजाम दिया था। पिछले साल जेल में अच्छे बर्ताव के चलते मन्नू शर्मा को रिहा कर दिया गया था। सबरीना लाल ने पिछले साल पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि साक्षात्कार में न्याय प्राप्त करने में महिलाओं की मदद करने के लिए अपनी बहन की स्मृति में एक फाउंडेशन शुरू करने की योजना के बारे में विचार कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+