जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सज्जाद अफगानी का किस्सा खत्म, शोपियां में मारे गए 2 आतंकी

श्रीनगर: जम्मू और कश्मीर में भारतीय सेना आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने में लगी हुई है। सेना के जवान दहशतगर्दों को उनकी सही जगह पर भेज रहे है। अब सेना ने आतंकवादियों के मंसूबों पर बड़ा हमला करते हुए जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर आतंकवादी सज्जाद अफगानी को मार गिराया है। मारा गया कमांडर सज्जाद अफगानी नए युवाओं की भर्ती में शामिल था। सुरक्षा बलों से शोपियां में हुई मुठभेड़ में कुल दो आतंकवादी मारे गए हैं।

Recommended Video

    Shopian Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, जैश टॉप कमांडर सज्जाद अफगानी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    JeM commander Sajjad Afghani

    शोपियां के रावलपोरा इलाके में मुठभेड़ 13 मार्च को शुरू हो गई थी। इस ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी को मार गिराया गया था, जिसके बाद दूसरे आतंकी का भी खात्मा कर दिया। मुठभेड़ में जेएम कमांडर आतंकवादी सज्जाद अफगानी को खत्म करने के लिए आईजीपी कश्मीर ने शोपियां पुलिस और सुरक्षा बलों को बधाई दी है।

    शोपियां एनकाउंटर में मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े शोपियां के राख नारापोरा निवासी जहांगीर अहमद वानी के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार वह पिछले साल सितंबर से एक्टिव था। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार मुठभेड़ की जगह से हथियार और गोला-बारूद सहित USA निर्मित M4 कार्बाइन राइफल और अन्य खतरनाक सामग्री बरामद हुई। मुठभेड़ के दौरान 3 घरों में आग लग गई, क्योंकि उपद्रवियों के एक समूह ने ऑपरेशन को बाधित और कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने की कोशिश की।

    आपको बता दें कि आतंकवादी के छिपे होने के खुफिया इनपुट के बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां जिले के रावलपोरा गांव में शनिवार की रात को ही घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया दिया था। इस दौरान जैसे ही जवान इलाकों को सील कर रहे थे, उस वक्त आतंकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दी, जिसका फिर सेना ने मुंहतोड़ जवाब देते हुए दो आंतकियों को मौत के घाट उतार दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+