कंपाउंडर के बेटे ने टॉप किया जेईई 2017 का एग्जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने गुरुवार को रिजल्ट घोषित किया है। कल्पित ने 360 में से 360 नंबर हासिल किए।
नई दिल्ली। ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2017 में राजस्थान के उदयपुर निवासी कल्पित विरवाल ने देशभर में टॉप किया है. कल्पित ने 360 में से पूरे 360 अंक प्राप्त किए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( सीबीएसई) ने गुरुवार को रिजल्ट घोषित किया है। कल्पित एक कंपाउंडर के बेटे हैं।

कल्पित ने 360 में से 360 नंबर हासिल किए। जेईई के एग्जाम में यह पहली बार हुआ है कि किसी स्टूडेंट ने फिजिक्स, कैमेस्ट्री और मैथ्स में 120 में से 120 अंक हासिल किए हैं।
उदयपुर के कल्पित ने अपनी सफलता के पीछे अपने मां-बाप को बड़ा हाथ बताया है। कल्पित के पिता पुष्कर लाल वीरवाल उदयपुर के महाराणा भूपल गवर्मेंट हॉस्पिटल में कंपाउंडर हैं। कल्पित की मां पुष्पा सरकारी टीचर हैं और उनके बड़े भाई एम्स में मेडिकल स्टूडेंट हैं।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications