शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द कराने को उपराष्ट्रपति के पास पहुंचे जदयू नेता

शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द कराने को उपराष्ट्रपति के पास पहुंचे जदयू नेता

नई दिल्ली। बिहार में जदयू के राजद से अलग होने और भाजपा के सहयोग से नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री बनने के बाद पार्टी के भीतर का टकराव अब उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू तक पहुंच गया है। जदयू के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर शरद यादव की राज्यसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की है। शरद यादव जयदू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं।

JDU RCP Singh and SK Jha meet Vice President Venkaiah Naidu to cancel Sharad Yadav Rajya Sabha membership

जदयू के राज्यसभा में संसदीय दल के नेता आरसीपी सिंह और पार्टी के महासचिव संजय झा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलााकात की है। इन दोनों नेताओं ने उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पार्टी सांसद शरद यादव की संसदीय सदस्यता खत्म करने से संबंधित पत्र सौंपा है।

आपको बता दें कि 2015 में बिहार में जदयू और राजद ने साथ में चुनाव लड़ा था और भारी जीत हासिल की थी। इसके बाद जदयू के नीतीश कुमार सीएम और राजद कोटे से तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया था। जुलाई में नीतीश कुमार ने लालू यादव की राजद से अलग होकर भाजपा के सहयोग से सरकार बना ली। इसके बाद जदयू के शीर्ष नेता शरद यादव ने नीतीश के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है।

शरद यादव ने नीतीश के भाजपा के साथ जाने के फैसले को मामने से इंकार कर दिया था। शरद यादव ने सोमवार को ही एक कहा है कि वे पिछले तीन साल से पार्टी को सही रास्ते पर लाने की कोशिश में लगे थे लेकिन अब कुछ नहीं बचा। उन्होंने कहा कि अब वो पार्टी से आजाद हैं। शरद यादव ने नीतीश के एनडीए में शामिल होने पर कहा थ कि मौजूदा एनडीए अटल और आडवाणी के एनडीए से अलग है और नये एनडीए का कोई राष्ट्रीय एजेंडा नहीं है।

पटना के गांधी मैदान में 27 अगस्त को राष्ट्रीय जनता दल की 'बीजेपी भगाओ, देश बचाओ' रैली में लालू प्रसाद यादव ने साथ विपक्ष दलों के नेताओं को इकट्ठा किया था। मंच पर शरद यादव अगली पंक्ति में थे, जो जदयू से उनकी खुली बगावत का ही संकेत था। अब जदयू ने भी खुलकर उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनका राज्यसभा की सदस्यता भी रद्द करने की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+