बयान से पलटे शरद यादव कहा लालू से नहीं मिला रहे हैं हाथ

पटना। शनिवार को बिहार राजनीति के सारे समीकरण बदल गये हैं। सीएम नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाज जेडीयू प्रमुख शरद यादव ने इशारा किया था कि वो मोदी के विरोध में लालू प्रसाद यादव से हाथ मिला सकते हैं लेकिन बीजेपी की सरकार बनने नहीं देंगे लेकिन आज यानी रविवार को सुबह पटना में मीडिया से बात करते हुए कहा कि नहीं लालू से दोस्ती नहीं हो रही है ।

लेकिन उन्होंने कुछ भी साफ नहीं किया और बस यही कहकर चलते बने कि जो भी होगा शाम चार बजे की बैठक के बात आप सभी को पता चल जायेगा। इतना साफ कर देना चाहता हूं कि बिहार में फिलहाल जेडीयू की ही सरकार बनेगी, बीजेपी की नहीं तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रधान ने हालत का जायजा लेकर दिल्ली में नरेन्द्र मोदी से मिलने पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफे के बाद जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने इशारा दिया है कि बीजेपी के खिलाफ एक-जुट होने के चक्कर में जेडीयू-लालू संग दोस्ती कर सकती है। शनिवार शाम को शरद यादव ने कहा है कि वह सेक्युलर गठबंधन की सरकार बनाने के लिए लालू यादव के साथ मतभेद भुलाने को तैयार है, देश को सांप्रदायिक ताकतों से बचाने के लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं।

लेकिन आज वो अपने बयान से पलट गये। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा में जद-यू के 118 विधायक हैं, जबकि भाजपा के 91 विधायक। 22 विधायकों के साथ राजद तीसरे स्थान पर है और कांग्रेस के 4 व 8 अन्य हैं। ऐसे में लालू अगर जेडीयू के साथ आते हैं तो सरकार फिर से बन जायेगी अन्यथा जेडीयू के लिए सरकार बनाना मुश्किल हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+