JDS नेता कुमारास्वामी हुए कोरोना संक्रमित, अस्पताल में हुए भर्ती
नई दिल्ली, अप्रैल 17: देश में कोरोना की दूसरी लहर में कई मंत्री और नेता कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अब कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी भी करोना संक्रमित पाए गए हैं। एचडी कुमारस्वामी ने ट्वीट करके खुद के संक्रमित होने की जानकारी दी है. उन्होंने ट्वीट करके उनके कुछ दिनों संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट करवाने का अनुरोध किया है।

61 साल के कुमारस्वामी ने ट्विटर पर लिखा, मैं कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आया हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हर व्यक्ति से आइसोलेट में रहने और जांच कराने की अपील करता हूं। अब खबर आ रही है कि, गलुरु के बन्नेरघट्टा रोड स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर है। एचडी कुमारस्वामी ने 23 मार्च को कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लगवाई थी।
इससे पहले उनकी मां चेन्नम्मा देवेगौड़ा ने कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिसके बादउनके पिता एच.डी. देवेगौड़ा भी एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए आइसोलेशन में चले गए थे। इससे पहले शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा दोबार कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने ट्वीट था कि ''हल्का बुखार आने के बाद मैंने कोरोना जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं ठीक हूं, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।












Click it and Unblock the Notifications