Loksabha elections 2024 में JD(S) देगी वाम दलों का साथ, क्‍या देवगौड़ा उतराना चाहते हैं पुराना एहसान?

Loksabha election 2024 में JD(S) किस पार्टी का साथ देगी? इस सवाल का जवाब देते हए जेडीएस प्रमुख एचडी देवगौड़ा ने बयान दिया है।

devgouda

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले राज्‍य की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जनता दल सेक्‍युलर के संरक्षक एचडी देवगौड़ा ने अगले साल होने वाले आम चुनाव में किसके साथ उनकी पार्टी खड़ी रहेगी इसका खुलासा किया। पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा कि 2024 के लोक सभा चुनाव में उनकी जेडीएस पार्टी वााम दलों के साथ खड़ी होगी। यानी देवगौड़ा ने साफ कर दिया कि वो आगामी आम चुनाव में लेफ्ट‍ विंग का साथ देंगे। आइए जानते हैं कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री देवगौडा वाम दलों का साथ देनाा क्‍यों चाहते हैं?

माना जा रहा है कि एचडी देवगौड़ा जिनकी उम्र 89 साल की है वो उम्र के इस पड़ाव में आकर वम दलों द्वारा सालों पहले उन पर किए एहसान का बदला 2024 के आम चुनाव में चुकाना चाहते हैं।

दरसअसल, बेंगलुरु में मीडिया से बात करते हुए एचडी देवेगौड़ा ने वामापंथियों का लोकसभा चुनाव में समर्थन करने का दावा इसलिए किया क्‍योंकि जब देवगौड़ा ने सपने में भी नहीं सोचा था कि वो प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठेगे तब वम दलों की मदद से ही वो देश के 11 वें प्रधानमंत्री बने थे।

ये बात वर्ष 1996 की है जब भाजपा की अटल बिहार बाजपेयी की सरकार गिर गई थी और वाम दल के नेता ज्‍योति बसु प्रधानमंत्री पद के पक्‍के दावेदार थे लेकिन बसु ने देवगौड़ा का नाम आगे उन्‍हें देश के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था। उस समम जब देवगौड़ा प्रधानमंत्री बने थे ये सबके लिए चौका देने वाली खबर थी।

ये ही शायद अब वजह है कि देवगौड़ा 2024 में होने वाले आम चुनाव में वाम दलों को अपनी पार्टी जेडीएस का साथ देकर अपना पुराना कर्ज चुकाना चाहते हैं।

बता दें पीएम मोदी को 2024 के आम चुनाव में हराने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो चुका है। एक दिन पहले ही राहुल गांधी और कांग्रेस अघ्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बिहार मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव ने लोकसभा चुनाव को लेकर मुलाकात की थी। वहीं नीतीश कुमार ने दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+