सांसद प्रज्वल रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल, BJP ने कहा- हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है
JD(S) MP Prajwal Revanna: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक की हसन लोकसभा सीट से सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के वायरल सेक्स टेप विवाद से दूरी बना ली है। कांग्रेस सरकार ने मामले की जांच SIT को दी है।
भाजपा ने रविवार (28 अप्रैल) को प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो विवाद को लेकर कहा है कि, 'हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है।'

जबकि भाजपा कर्नाटक में जेडीएस के साथ लोकसभा चुनाव लड़ रही है। प्रज्वल रेवन्ना हसन लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के श्रेयस पटेल के खिलाफ है।
कर्नाटक भाजपा ईकाई ने प्रज्वल रेवन्ना सेक्स टेप विवाद पर क्या कहा?
प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो विवाद पर कर्नाटक राज्य इकाई के मुख्य प्रवक्ता एस प्रकाश ने कहा, "एक पार्टी के रूप में हमारे पास कुछ भी नहीं है। वायरल वीडियो से कोई लेना-देना नहीं है और न ही हमें प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल की राज्य सरकार द्वारा घोषित एसआईटी जांच पर कोई टिप्पणी करनी है।"
भाजपा ने क्यों बनाई प्रज्वल रेवन्ना अश्लील वीडियो विवाद से दूरी?
भाजपा की राज्य इकाई के एक अन्य प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र रंगप्पा से जब इस मामले पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा कि, उन्हें इस मामले पर "कोई टिप्पणी नहीं" करनी है।
भाजपा सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने कथित अश्लील वीडियो मामले पर आधिकारिक तौर पर प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया है क्योंकि राज्य में उसके कई वरिष्ठ नेता इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं।
भाजपा के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पार्टी का कथित सेक्स टेप से कोई लेना-देना नहीं है और वह इस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं देगी, क्योंकि उसने ऐसे मामले से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है।












Click it and Unblock the Notifications