जनता दल (एस) के महासचिव दानिश अली बसपा में शामिल

लखनऊ। जनता दल (एस) के महासचिव दानिश अली बसपा में शामिल हो गए हैं। उन्‍होंने पार्टी महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की मौजूदगी में सदस्‍यता ग्रहण की। दानिश अली हाल ही में कांग्रेस और जद (एस) के साथ गठबंधन वार्ता में शामिल थे। सूत्रों के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि बसपा प्रमुख मायावती दानिश अली को यूपी के अमरोहा से बतौर प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में उतार सकती हैं।

जनता दल (एस) के महासचिव दानिश अली बसपा में शामिल

13 मार्च को दानिश अली और कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बीच कोच्चि में अहम बैठक हुई थी। इसमें लोकसभा चुनाव में जेडीएस और कांग्रेस के गठबंधन पर मुहर लगी थी। इसके तहत कर्नाटक में कांग्रेस 20 और जेडीएस आठ सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

बता दें कि इस गठबंधन पर पिछले काफी दिनों से खींचतान चल रही थी। दोनों पार्टियों के बीच बातचीत सफल नहीं हो पा र‍ही थी। 2018 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस और जेडीएस ने एक-दूसरे के खिलाफ लड़ा था। लेकिन चुनाव नतीजे में त्रिशंकु रहने पर दोनों दलों ने सरकार बनाने के लिए हाथ मिला लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+