JCB के रास्ते आया नशे में धुत आदमी, दिखाने लगा अकड़ तो ड्राइवर ने ऐसे सिखाया सबक

हैदराबाद। तेलंगाना के मुलुगु में जेसीबी ड्राइवर ने जेसीबी मशीन से एक व्यक्ति को घायल कर दिया। दरअसल शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति जेसीबी मशीन के ड्राइवर से उलझ गया। ड्राइवर द्वारा शराबी को सबक सिखाने के मकसद ड्राइवर ने जेसीबी मशीन के अगले हिस्से जिससे मिट्टी उठाई जाती है से व्यक्ति को जोर से टक्कर मारी। जिससे शख्स घायल हो गया। अब घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    Viral Video : शराबी से हुई बहस तो ड्राइवर ने पोकलेन मशीन का पंजा दे मारा | वनइंडिया हिंदी
     JCB s driver hits a man with its front bucket in Telanganas Mulugu

    मंगपेड़ा पुलिस स्टेशन के उप-निरीक्षक वेंकटेश्वर राव ने बताया कि, निर्माणाधीन साइट पर पीड़ित सुरैया शराब के नशे में मौजूद था। उसने जेसीबी ड्राइवर हिमाचलम से पूछा कि क्या काम किया जा रहा है। इस दौरान सुरैया ने हिमचालम के साथ गाली-गलौच भी की। जिसके बाद सुरैया और हिमाचलन में इसे लेकर बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में आकर हिमाचलम ने जेसीबी के अगले हिस्से से सुरैया को धक्का देकर गिरा दिया।

    जिससे सुरैया जेसीबी के अगले टायरों के पास जा गिरा और उसके सिर में चोट लग गई। पीड़ित सुरैया ने जेसीबी ड्राइवर हिमाचलम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। इस दौरान घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+