जयललिता की मौत से उठेगा पर्दा, लेकिन क्या इन सवालों के मिलेंगे जवाब?
पलानीस्वामी ने जयललिता की मौत पर न्यायिक जांच की घोषणा की है।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहते हुए जे जयललिता की मौत को लेकर कई सवाल उठते रहे हैं। लोगों ने उनकी मौत को संदिग्ध मानते हुए साजिश की आशंका भी जताई। अस्पताल में काफी दिनों तक बीमार रहने के बाद मौत अचानक उनकी मौत हो गई थी, जिसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठे। अब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत पर उठ रहे इन सवालों को ध्यान में रखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। पलानीस्वामी ने जयललिता की मौत पर न्यायिक जांच की घोषणा की है।
तमिलनाडु सरकार ने जयललिता की मौत की न्यायिक जांच के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित करने का फैसला किया है। हालांकि इस बात का खुलासा नहीं किया गया कि जांच आयोग का अध्यक्ष कौन होगा और ये आयोग कब तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगा। आपको बता दें कि जयललिता की अचानक हुई मौत के बाद लोगों ने साजिश की आशंका जताई। उनकी मौत पर कई सवाल सामने लोगों ने पूछे थे। उन सवालों में से कुछ सवाल हम आपके सामने रख रहे हैं।

पहला सवाल: आखिर रातोंरात कौन सी बीमारी हुई अम्मा को?
अम्मा की मौत सके बाद ट्विटर पर एक फोटो वायरल हुई, जिसमें उनके चेहरे पर डॉट्स के निशान दिख रहे थे। इसी तस्वीर के बाद लोगों के मन में उनकी मौत को लेकर सवाल खड़े हो गए। लोग सवाल करने लगे कि जो जयललिता 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती थी और कहा जा रहा था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है तो अचानक उनकी मौत कैसे हो गई?

दूसरा सवाल: अम्मा से मिलने से क्यों रोका गया
लोगों ने सवाल पूछा कि अम्मा 75 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रही, लेकिन किसी को भी उनसे नहीं मिलने दिया गया। समर्थक सवाल करने लगे कि किसने लोगों को अम्मा से मिलने से रोका। लोग ये जानना चाहते थे कि इतने दिन तक एक संदंह उनकी सेहत को लेकर क्यों बनाया गया?

तीसरा सवाल: हल्का फीवर जानलेवा कैसे हो गया?
लोगों ने सवाल उठाए कि जब उन्हें अपोलों के फीवर और डिहाईड्रेशन यूनिट में भर्ती कराया गया तो आखिर वो हर्ट और कार्डिएक डिसऑर्डर यूनिट में कैसे पहुंच गई? जब उन्हें भर्ती करवाया गया तो उन्हें मामूली तकलीफ थी, लेकिन कैसे ये मामूली बीमारी उन्हें मौत से मुंह में ले गई।

चौथा सवाल: क्या अम्मा को किसी साजिश के तहत मारा गया?
डॉक्टरी रिपोर्ट के मुताबिक अम्मा को 4 दिसंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वो उससे उभर नहीं पाई और उनकी मौत हो गई। लेकिन लोगों ने अम्मा के गाल के नीचले हिस्से पर 4 निशान देखें थे, जिसे लेकर कहा जाने लगा कि अम्मा के शरीर में कुछ कैमिकल डाले जा रहे थे। ऐसे में उनकी मौत को लेकर लोगों में संदेह उभर आय़ा । अब लोगों को उम्मीद है कि अम्मा की मौत के पर्दा उठ सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications