तमिलनाडु चुनाव: जयललिता के राज में फोन, सोना, बिजली, जमीन सब मिलेगा मुफ्त
नयी दिल्ली। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री और अन्नाद्रमुक प्रमुख जे जयललिता ने पार्टी की घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में जयललिता ने वादों की झरी लगा दी है। बिजली, सोना, स्कूटर, लेपटॉप और मोबाइल देने का एलान किया गया है। घोषणा पत्र में जयललिता नेअम्मा कैंटीन का जिक्र किया और कहा कि कि वो अपने राज्य की जनता की जरुरतों को समझती हैं।

जयललिता ने अपने मेनिफेस्टो में महिलाओं को टारगेट करते हुए मातृत्व अवकाश को 9 महीने का कर दिया है। यहीं नहीं अन्नाद्रमुक के मेनिफेस्टो में आविन दूध की कीमत 25 रुपये प्रति लीटर रखने का वादा किया गया है। लोगों को खुश करने के लिए जयललिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। वहीं जानकार मानते हैं कि उन्हें इन वादों का फायदा भी चुनाव में होगा।
जयललिता के मेनिफेस्टो में क्या है खास?
- जयललिता ने मेनिफेस्टो में गरीबों के लिए अम्मा बैंकिंग कार्ड का ऐलान किया है।
- सरकारी कर्मचारियों को 40 लाख तक का हाउसिंग लोन देने का वादा किया गया है।
- बेरोजगार युवाओं को एजुकेशन लोन देने की बात कही गई है।
- फ्री वाई-फाई, स्कूटर खरीदने के लिए सब्सिडी और 10 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया गया है।
- इंटरनेट के साथ फ्री लेपटॉप,लड़कियों को शादी पर 8 ग्राम सोना मुफ्त देने का वादा किया गया है।
- राशन कार्ड धारकों को फ्री मोबाईल फोन का वादा
- परिवार के एक सदस्य को रोजगार का वादा
- मेटेरनिटी लीव 9 महीने करने का वादा












Click it and Unblock the Notifications