दिल का दौरा पड़ने के बाद जयललिता की हुई सर्जरी, अपोलो के बाहर भारी भीड़
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद सोमवार सुबह उनकी सर्जरी की गई।
चेन्नई। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को रविवार शाम दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद सोमवार सुबह उनकी सर्जरी की गई और अब वह ठीक हैं। इस बारे में जानकारी पार्टी एआईएडीएमके की प्रवक्ता सीआर सरस्वती ने, जिन्होंने कहा कि सर्जरी मामूली थी बड़ी नहीं।
आपको बता दें कि इस वक्त अपोलो अस्पताल के बाहर खासी भीड़ जमा है और सरकार ने अस्पताल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जयललिता के स्वास्थ्य की निगरानी विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम कर रही है, जिसमें हृदयरोग विशेषज्ञ, फेफड़ा विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ शामिल हैं।
बीते 77 दिनों से अस्पताल में भर्ती जयललिता
गौरतलब है कि एआईएडीएमके प्रमुख और अम्मा के नाम से लोकप्रिय 68 वर्षीय जयललिता को 22 सितंबर को बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती किया गया था, वो बीते 77 दिनों से अस्पताल में ही भर्ती हैं। जयललिता के दिल के दौरे की बात सुनकर अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। लोग अपनी नेता के जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications