अम्मा को चिट्ठी लिखकर फंसी मेनका, पार्टी में बवाल
नयी दिल्ली। अन्नाद्रमुक प्रमुख जयललिता ने भ्रष्टाचार के मामले में सजा सुनाए जाने के जहां वो दुखी थी तो वहीं उसका दिल भावुक था. भावुकता एक चिट्ठी की वजह से थी। केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने अम्मा को चिट्ठी लिखी थी और उन्हें जेल से आने पर बधाई भी दी थी।

मेनका गांधी के साथ-साथ अभिनेता रजनीकांत ने भी उन्हें चिट्ठी लिखी थी। ऐसे में जेल से घर वापसी पर अम्मा ने प्रेम पूर्ण भावना व्यक्त करने के लिए अभिनेता रजनीकांत और मेनका गांधी को धन्यवाद दिया है।
केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री ने जयललिता को लिखे खत में कहा था कि उनके दुःख को कम करने के लिए वह कुछ भी करने में खुशी महसूस करेंगी। मेनका की इस चिट्ठी ने जहां अम्मा को राहत दी है तो वहीं भाजपा में इस बात को लेकर बहस शुरु हो गई है। केंद्रीय मंत्री ने जयललिता के प्रति समर्थन और सहानुभूति प्रकट करते हुए कहा था कि उन्हें इस समय को कम कष्टकारी करने के लिए कुछ भी करने में खुशी होगी।












Click it and Unblock the Notifications