मौत से 1 दिन पहले पूरी तरह से ठीक थीं जयललिता, हार्टफेल होने से हुई मौत: एम्स
एम्स की डॉक्टरों की रिपोर्ट के मुताबिक दिल का दौरा पड़ने के एक दिन पहले तक जयललिता पूरी तरह होश में थीं।
नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता अपनी मौत के एक दिन पहले पूरी तरह से स्वस्थ थीं, उन्हें मानसिक और शारीरिक तौर पर कोई परेशानी नहीं थीं, उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी, हार्ट अटैक की वजह से उनकी हालत खराब हुई, जिसके कारण उन्हें तमाम कोशिशों के बावजूद बचाया नहीं जा सका।
हार्ट अटैक से एक दिन पहले पूरी तरह होश में थीं जयललिता
ये कहना है कि एम्स मेडिकल रिपोर्ट का, जो कि पहली बार सोमवार को पब्लिक के सामने आई। यही बात चेन्नई के अपोलो अस्पताल की रिपोर्ट में भी है।
जयललिता की मांसपेशियां काफी कमजोर
एम्स रिपोर्ट में ये भी लिखा है कि जयललिता की मांसपेशियां काफी कमजोर हो गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गई थी लेकिन उन्हें पॉलीन्यूरोपैथी की शिकायत थी इसलिए उनके ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता था लेकिन इसी बीच उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वो चल बसीं।
अपोलो की रिपोर्ट में भी अम्मा को स्वस्थ बताया गया
जबकि अपोली की रिपोर्ट में डॉक्टर जीसी खिलनानी और तीन अन्य डॉक्टरों ने कहा था कि अपनी मौत से एक दिन पहले 'अम्मा' पूरी तरह से होश में थीं, वह कुर्सी पर करीब 20 मिनट तक बैठ सकती थीं, लेकिन खड़ी नहीं हो पा रही थीं क्योंकि मांसपेशियों में कमजोरी थी, वो बातें कर रही थीं और सभी को पहचान रही थीं, उन्हें कोई कष्ट नहीं था और उनकी मौत हार्ट अटैक से ही हुई थी।













Click it and Unblock the Notifications