जयललिता ने साबित किया कि वह देश की प्रधानमंत्री बनने के लायक नहीं: कांग्रेस

jayalalitha
नयी दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्यारों को रिहा किए जाने के तमिलनाडु सरकार के फैसले ने मुख्यमंत्री जे जयललिता को राजनीतिक पार्टियों के आलोचनाओं के घेरे में ला दिया है।

कांग्रेस को जयललिता के इस फैसले के गहरा झक्का लगा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पहले इस फैसले के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके है तो वहीं अब कांग्रेस नेता मणि शंकर अय्यर ने भी जयललिता के फैसले को गलत ठहराया है।

मणिशंकर अय्यर ने कहा कि जयललिता के इस कदम से साबित हो गया है कि वह देश की प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं हैं। अय्यर ने कहा कि जयललिता इस फैसले से चुनाव में फायदे की उम्मीद कर रही हैं, लेकिन अपने इस फैसले से उन्होंने साबित कर दिया है कि वह देश की प्रधानमंत्री बनने लायक नहीं हैं। वहीं पार्टी की दूसरी नेता और महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने कहा कि यह राज्य सरकार के अन्याय का उदाहरण है। किसी भी राज्य सरकार को ऐसा नहीं करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+