रजनीकांत ने जयललिता को लेकर किया अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, जानिए क्या
रजनीकांत ने कहा है कि जयललिता 1996 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव उनकी वजह से हारी थीं। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने जयललिता की निंदा की थी और इसी वजह से जयललिता तनाव में थीं।
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक और वहां के लोगों के लिए भगवान का दर्जा रखने वाले रजनीकांत का सोमवार को जन्मदिन है। अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर रजनीकांत ने एक बड़ा खुलासा किया है। यह खुलासा दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता को लेकर है।
रजनीकांत ने कहा है कि जयललिता 1996 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव उनकी वजह से हारी थीं। उन्होंने कहा कि चुनाव अभियान के दौरान उन्होंने जयललिता की निंदा की थी और इसी वजह से जयललिता तनाव में थीं।

रजनीकांत ने यह खुलासा जयललिता की शोकसभा में की। इस सभा में बोलते हुए रजनीकांत ने कहा कि 1996 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में AIADMK के चुनावी अभियान के दौरान उनके शब्दों ने जयललिता को व्यथित कर दिया था। रजनीकांत ने चुनाव में जयललिता की हार की वजहों में एक वजह खुद को भी बताया। आपको बता दें कि रजनीकांत ने कहा था कि अगर जयललिता को फिर से सत्ता मिलती है तो भगवाग भी तमिलनाडु को नहीं बचा सकेगा।

Click it and Unblock the Notifications