जयललिता से अस्पताल में मिले थे सभी मंत्री, अन्नाद्रमुक नेता का दावा
जयललिता की मौत को लेकर अब बोले मंत्री, हम अस्पताल में उनसे मिले थे
चेन्नई। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत के एक साल बाद भी उनकी मौत को लेकर अलग-अलग दावों किए जा रहे हैं। अन्नाद्रमुक के नेता ही उनकी मौत को लेकर अलग-अलग दावे कर रहे हैं। शुक्रवार को तमिलनाडु के वनमंत्री सी श्रीनिवासन ने कहा था कि कोई भी जयललिता के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान नहीं मिला था। वहीं अब सेल्लूर के राजू ने कहा है कि सरकार के सभी मंत्री जयललिता से अस्पताल में मिले थे।

तमिलनाडु सरकार में मंत्री सेल्लूर के राजू ने मंगलवार को दावा किया है कि सभी मंत्रियों ने जयललिता से अस्पताल में मुलाकात की थी। राजू का कहना है कि 22 सितंबर को जयललिता को अस्पताल ले जाने के करीब 75 दिन बाद उनकी जयललिता से मुलाकात हुई थी। उन्होंने कहा कि सभी मंत्रियों ने उनसे अम्मा से मुलाकात की थी।
राजू से जब पूछा गया कि वन मंत्री डिंडीगुल सी श्रीनिवासन ने किसी के भी जयललिता से ना मिलने की बात कही है तो उन्होंने सीधे जवाब ना देते हुए कहा कि ये उन मंत्रियों को ही बताना चाहिए कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा। जयललिता की मौत पर अन्नाद्रमुक के ही दो नेताओं ने चार दिन में ही बिल्कुल उलट बयान दिए हैं। आपको बता दें कि बीते साल जयललिता की मौत के बाद कई तरह के दावे किए गए थे, कई लोगों ने उनकी मौत को संदेहास्पद कहा था।












Click it and Unblock the Notifications