रिहा हुई जयललिता, बेकाबू समर्थकों पर पुलिस ने भाजी लाठी

बैंगलुरू। तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता को आज बेंगलुरु की जेल से रिहा कर दिया गया। आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी जयललिता को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी थी। जयललिता के जेल से बाहर आने की खुशी में उनके समर्थक जश्न में डूब गए हैं। जयललिलता को देखने के लिए भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थें। भारी भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को समर्थकों पर लाठी भांजनी पड़ी।

jayalalitha

पिछली 27 सितंबर से जेल में बंद जयललिता की जमानत याचिका को 7 अक्टूबर को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। जिसके बाद जयललिता ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जिसपर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता को सशर्त जमानत दे दी थी। कोर्ट से सख्त लफ्जों में निर्देश दिया था कि अगर शर्तों पर अमल नहीं किया गया तो कोर्ट जमानत को रद्द कर सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता को कोर्ट में 18 दिसंबर तक अपील से जुड़े सारे कागजात जमा करने को कहा है। कोर्ट ने जयललिता को 18 दिसंबर तक अपने घर में रहने को कहा है। इस दौरान वह कहीं जा नहीं सकती हैं। यही नहीं कोर्ट ने कहा है कि अगर जयललिता के समर्थकों की वजह से कहीं हिंसा बढ़ी तो जमानत को रद्द किया जा सकता है।

बीते 27 सितंबर को 66 करोड़ रुपये के आय से अधिक संपत्ति के मामले में विशेष अदालत ने जयललिता को दोषी ठहराते हुए चार वर्ष के कारगार की सजा तथा 100 करोड़ रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+