जया प्रदा ने खोला राज, फिल्म शराबी के 'दे दे प्यार दे' गाने में अमिताभ बच्चन जेब में क्यों रखा था हाथ
जया प्रदा ने खोला राज, फिल्म शराबी के 'दे दे प्यार दे' गाने में अमिताभ बच्चन क्यों जेब के अंदर रखा था हाथ
मुंबई, 25 अप्रैल: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा शनिवार (24 अप्रैल) को सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 12 में दिखीं। बीजेपी नेता और अभिनेत्री जया प्रदा ने इंडियन आइडल में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और दिवगंत अत्रिनेत्री श्रीदेवी को याद कर भावुक दिखीं। अभिनेता ऋषि कपूर के बारे में बात करते हुए जया प्रदा की आंखों में आंसू आ गए थे। लेकिन इस दौरान आइडल सीजन 12 के कंटेस्टेंट दानिश की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। जो फिल्म शराबी के 'दे दे प्यार दे' गाने से जुड़ा है। इसका वीडियो भी सोनी चैनल ने अपने सोशल मीडिया पर हैंडल पर शेयर किया है। अमिताभ बच्चन के बारे में बात करते हुए जया प्रदा ने उनकी सार्वजनिक मंच पर तारीफ भी की है। जबकि इससे पहले अमर सिंह की बीमारी को लेकर उन्होंने कई बार अमिताभ बच्चन पर तीखे वार किए थे। आइए जानें जया प्रदा ने अमिताभ बच्चन को लेकर क्या खुलासा किया है।
Recommended Video

इंडियन आइडल सीजन 12 के होस्ट जय भानुशाली ने दानिश की परफॉर्मेंस पर जया प्रदा से उनकी प्रतिक्रिया पूछी तो जया ने कहा, 'दानिश, आपने एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दी है। मैं खुद को लकी मानती हूं कि मुझे इस मंच पर बुलाया गया है। आपक भविष्य उज्जवल है।' इसी दौरान फिल्म शराबी के गाने 'दे दे प्यार दे' में अमिताभ बच्चन के किरदार को लेकर जया प्रदा ने कहा, ''यह मस्ती भरा गाना बप्पी दा ने गाया था और इस गाने से जुड़ा अमिताभ बच्चन का एक खास किस्सा भी मुझे याद आ रहा है।''
जया प्रदा बोलीं, ''इस गाने ('दे दे प्यार दे' ) में काफी ज्यादा एक्टिंग और एक्सप्रेशन की जरूरत थी। लेकिन पहले की शूटिंग के दौरान अमित जी का हाथ पटाखों से जल गया है। लेकिन अमित जी तो एक लेजेंड हैं, वह बहुत अच्छे से जानते थे कि इस स्थिति को भी फायदे में कैसे बदला जा सकता है। उन्हें एक आइडिया आया कि वे अपने हाथ पर पर पट्टी बांधकर उसे अपनी जेब में रखेंगे और गाने की शूटिंग के दौरान दूसरे हाथ का इस्तेमाल करेंगे।''
जया प्रदा के इस खुलासे पर शो के होस्ट जय भानुशाली ने हैरानी से पूछा- अच्छा उनका हाथ जल गया था? मुझे लगा ये उनका स्टाइल था। जया प्रदा ने इस पर कहा, ''हां जी, उनका हाथ जला हुआ था। लेकिन उन्होंने (अमिताभ बच्चन) इसको अपना स्टाइल बना लिया।''












Click it and Unblock the Notifications