Jaya Kishori: 'मैं कोई संत नहीं जो शादी ...', मशहूर कथावाचक जया किशोरी ने किससे और क्यों कहीं ये बात?

Jaya Kishori Talks about her Marriage: मशहूर कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी सोशल मीडिया की चर्चित हस्तियों में से एक हैं। अपने मधुर वचनों और कर्णप्रिय आवाज से लोगों का दिल जीतने वाली जया किशोरी ने आज तक चैनल के एक कार्यक्रम में अपनी शादी से जुड़े प्रश्न में एक ऐसी बात कही, जिसे सुनकर सब हैरान रह गए।

 Jaya Kishori

उनसे पूछा गया था कि क्या वो शादी करेंगी क्योंकि लोग उन्हें संत समझते हैं? तो इस पर जया किशोरी ने कहा कि 'वो कोई साधु या संत नहीं हैं, जो इस बारे में ना सोचें।'

'वो भी आम लड़की हैं लेकिन फिलहाल इस बारे में उन्होंने अभी कुछ सोचा नहीं है, वो अभी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती हैं लेकिन जिस दिन उन्होंने शादी के बारे में विचार किया या कोई फैसला किया तो वो जरूर दुनिया को बताएंगी।'

'मुझे भगवान से प्रेम है और इसलिए...'

उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि 'मैं अभी जो कर रही हूं, उसमें बहुत ज्यादा खुश हूं और लाइफ के बड़े चेंज के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं हूं लेकिन इस बारे में अगर कुछ हुआ तो वैरिफाइड चैनल पर बता दिया जाएगा, मुझे भगवान से प्रेम है और इसलिए मैं उनकी बातें लोगों तक पहुंचाने का काम करती हूं।'

मालूम हो कि 13 जुलाई 1995 में राजस्थान के सुजानगढ़ गांव के गौड़ परिवार में जन्मी जया किशोरी के पिता का नाम राधे श्याम हरितपाल और माता का नाम गीता देवी हरितपाल है। जया किशोरी ने बीकॉम की पढ़ाई की है और आध्यात्म के प्रति काफी रूझान होने की वजह से इन्होंने इसकी भी शिक्षा ग्रहण की है।

गुरु गोविंद राम मिश्रा ने जया शर्मो को किशोरी की उपाधि दी

मात्र 6 साल की उम्र से जया किशोरी ने श्याम के भजन गाने शुरू कर दिए थे। आपको बता दें कि जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा है और उनके गुरु गोविंद राम मिश्रा ने ही जया शर्मा को 'किशोरी' की उपाधि दी थी। बहुत कम समय में जया किशोरी की गिनती देश के मशहूर कथावाचकों में होने लग गई है।

'मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर'

उन्हें साल 2016 में 'आदर्श युवा आध्यात्मिक गुरु पुरस्कार' से तो वहीं साल 2021 में जया किशोरी को 'मोटिवेशनल स्पीकर ऑफ द ईयर' के सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है, उनके सोशल पर मिलियम में फॉलोअर्स हैं और लोग उनके भजनों को मुरीद हैं। उनका कथा सभाओं में काफी भीड़ होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+