अरुणाचल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 अन्य घायल

गुवाहाटी। अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में शनिवार को नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (खापलांग-युंग औंग) के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में असम राइफल्स अर्धसैनिक बल का एक जवान शहीद हो गया। इस मुठभेड़ में दो अन्‍य लोग घायल हो गए। चांगलांग के उपायुक्त देवांश यादव ने कहा, "अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के नाम्पोंग सर्कल के लोंगवी गांव में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में असम राइफल्स का एक जवान शहीद हो गया और दो अन्य घायल हो गए।"

अरुणाचल में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में जवान शहीद, 2 अन्य घायल

उन्होंने कहा कि घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर सेना के अस्पताल ले जाया गया। जिला प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके से आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकवाद रोधी अभियान शुरू किया है। सुबह करीब नौ बजे ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए असम राइफल्स की एक टुकड़ी को रवाना किया गया।

अचानक, जवानों पर भारी गोलीबारी हुई जिसमें गोली लगने से जवान शहीद हो गया।" मुठभेड़ अरुणाचल प्रदेश के नाम्पोंग सर्कल के लोंगवी गांव से करीब 8 किलोमीटर दूर हुई। नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (एनएससीएन) के विभिन्न गुट पूर्वोत्तर में स्थित उन संगठनों में से हैं, जिन्होंने नई दिल्ली द्वारा केंद्रीय शासन के खिलाफ छह दशकों से गुरिल्ला युद्ध छेड़ रखा है।

कंगना के पर्सनल बॉडीगार्ड पर रेप का केस दर्ज, जबरन बनाता था अप्राकृतिक संबंध
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+