जावेद अख्तर ने ट्वीट कर बताया, मेरा ट्विटर अकाउंट नहीं कर रहा काम
नई दिल्ली। शायर और गीतकार जावेद अख्तर ने सोमवार को दो ट्वीट करके बताया है कि वो बीते तीन दिन से ट्वीट करने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। ट्विटर पर खासे मशहूर और सक्रिय जावेद ने जावेद अख्तर ने 24 अगस्त के बाद आज ट्वीट किया। 24 अगस्त को उन्होंने जन्माष्टमी की बधाई देते हुए ट्वीट किया था। जिसके बाद आज दोपहर ट्वीट किया और लिखा, पिछले तीन दिन से मेरी ट्विटर मैसेज लोड नहीं कर रहा है। मुझे नहीं पता क्यों?

ट्विटर ठीक से ना चल पाने को लेकर जावेद ने दो ट्वीट किए और दोनों में ही ट्विटर की स्पेलिंग उनसे गलत हो गई। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। एक यूजर ने लिखा कि जब आप ट्विटर को गलत लिखोगे तो कैसे ट्विटर तु्म्हारा अकाउंट सही चलाएगा। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा कि ट्विटर ना चलने की बात ट्वीट करके कह रहे हो, ये तो गजब है जावेद साब।

जावेद अख्तर सोशल मीडिया, खासतौर से ट्विटर पर खासे एक्टिव रहते हैं। फिल्म, शायरी, राजनीति और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मामलों पर वो अक्सर ट्वीट करते हैं। इतना ही नहीं वो कई मौकों पर अपनी बात के लिए ट्विटर पर भिड़ जाने से भी पीछे नहीं हटते हैं। देश दुनिया के मसलों पर भी वो गहरी नजर बनाए रखते हैं और इन पर लिखते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications