जावेद अख्तर ने शेयर किया नेहरू पर बोलते वाजपेयी का वीडियो, आए ऐसे रिएक्शन

नई दिल्ली। शायर और गीतकार जावेद अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इसमें वाजपेयी लोकसभा में बोल रहे हैं और अपने भाषण में पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू का जिक्र कर रहे हैं। भाषण में वाजपेयी नेहरू के साथ संसद के भीतर गुजारे अपने वक्त को याद करते हुए बता रहे हैं कि कैसे वो सरकार की आलोचना करते थे लेकिन नेहरू उनकी पीठ थपथपाते थे। इस वीडियो पर कई तरह के रिएक्शन ट्विटर यूजर्स ने दिए हैं।

Recommended Video

    Javed Akhtar ने शेयर किया Nehru की तारीफ वाला Vajpayee का पुराना वीडियो, हुए ट्रोल | वनइंडिया हिंदी
    वाजपेयी का है वीडियो

    वाजपेयी का है वीडियो

    इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने ये वीडियो ट्वीट किया था। इसे अख्तर ने रीट्वीट किया है। वीडियो में वाजपेयी कह रहे हैं कि सदन के भीतर कई बार उन्होंने पंडित नेहरू सरकार की बहुत तीखी आलोचना की। एक बैर मैंने कह दिया कि पंडित जी आपका मिला जुला व्यक्तित्व है। शाम को मिले तो सदन की बात का कोई जिक्र नहीं, हंसते हुए बोले आज तो तुमने बहुत अच्छा भाषण दिया। आजकल ऐसी आलोचना कर दे कोई तो दुश्मनी को दावत देना जैसा हो जाए। वाजपेयी इसी वीडियो में ये भी बत रहे हैं कि साउथ ब्लॉक में लगा चित्र उनके विदेश मंत्री बनने पर उतार दिया गया। मेरा इस पर ध्यान गया तो मैंने इसकी जानकारी ली और चित्र फिर से लगवाया। ऐसी नहीं कि नेहरू जी से मतभेद नहीं थे, हमेशा थे।

    वीडियो पर कई तरह के कमेंट

    जावेद अख्तर ना सिर्फ शायर हैं बल्कि पूर्व सांसद भी हैं और उनकी पहचान एक्टिविस्ट की भी रही है। सोशल मीडिया पर जावेद तमाम मुद्दों पर मुखर होकर बोलते हैं और इसक लिए उन्हें कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी झेलनी पड़ती हैं। इस वीडियो पर भी कई तरह के कमेंट आए हैं। कुछ यूजर्स ने जावेद अख्तर को याद दिलाया कि कई बार उन्होंने वााजपेयी की आलोचना की और आज तारीफ कर रहे। कई लोगों ने वाजपेयी की तारीफ की तो कुछ लोगों ने इस पर कांग्रेस को भला बुरा कहा। कई यूजर्स ने लिखा कि कांग्रेस को तो उन्होंने हमेशा सम्मान दिया लेकिन कांग्रेस का रवैया उनके लिए ठीक नहीं रहा।

    टीएमसी नेता ने कहा, स्टेट्समैन थे वाजपेयी

    टीएमसी नेता ने कहा, स्टेट्समैन थे वाजपेयी

    इस वीडियो पर ना सिर्फ आम यूजर्स ने रिप्लाई किया बल्कि टीएमसी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी ने भी अपनी बात रखी। त्रिवेदी ने लिखा, वाजपेयी एक स्टेट्समैन थे। उनको करीब से जानने का मौका मिला, ये सौभाग्य था। गुरुपूर्णिमा का शुभ अवसर उन्हें याद करने के लिए सबसे उपयुक्त है। वह कई लोगों के राजनीतिक गुरु थे। मैंने वास्तव में उससे बहुत कुछ सीखा है। आज उनको मिस करता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+