Bigg Boss-14: जैस्मिन से अब और नहीं होता इंतजार, अली के बाहर आते ही रचाएंगी शादी

नई दिल्ली। Bigg Boss-14 News: बिग बॉस-14 की चर्चित जोड़ी जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) एक दूसरे से दूर हो चुके हैं। आपको बता दें कि इसमें परेशान होने वाली कोई बात नहीं है क्योंकि वह दोनों सिर्फ बिग बॉस शो में एक दूसरे से दूर हुए हैं। पिछले सप्ताह के नॉमिनेशन में जैस्मिन भसीन को दर्शकों का काम प्यार मिला जिसकी वजह से उन्हें बिग बॉस हाउस से बेघर होना पड़ा। शो में अली गोनी के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहने वाली जैस्मिन ने एक इंटरव्यू में कहा कि जल्दी ही वह दोनों शादी करेंगे।

जल्द अली से शादी करेंगी जैस्मिन

जल्द अली से शादी करेंगी जैस्मिन

बिग बॉस हाउस से बाहर हुईं एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में 'वूट सेलेक्ट पर बिग बज' में नजर आईं। नए एपिसोड में मेजबान करण वाही ने जैस्मीन भसीन का स्वागत किया। करण वाही के सवालों को जवाब देते हुए जैस्मिन ने खुलासा किया कि शो में हर कोई एक-दूसरे के खिलाफ खेल रहा है। जैस्मिन ने कहा, 'बिग बॉस के घर में सब अगेंस्ट खेल रहे हैं, एक-दूसरे के, वो आपकी बुरी छवी को बाहर लाते हैं। सबकी कोशिश यही रहती है।'

अब और इंतजार में नहीं जीना- जैस्मिन

अब और इंतजार में नहीं जीना- जैस्मिन

जैस्मिन ने यह भी बताया कि वह घर में सबसे खुश तब थी जब शो में अली गोनी की एंट्री हुई। जैस्मिन ने कहा, 'अली आया तो सांस में सांस आने वाली फीलिंग आई, लेकिन अगर उस समय अली नहीं होता तो मैं इससे ज्यादा लड़ाकू होती।' अली को लेकर अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए जैस्मिन ने कहा, 'और इंतजार में नहीं जीना मुझे, जैसे ही वो बाहर आएगा मैं सब तैयार रहूंगी, आते ही शादी।'

एजाज या रुबीना जीत सकते हैं ट्रॉफी

एजाज या रुबीना जीत सकते हैं ट्रॉफी

जैस्मिन से जब शो के भावी विजेता का नाम पूछा गया तो उन्होंने एजाज खान और रुबीना दिलैक का नाम लिया। जैस्मिन ने कहा, 'एजाज बहुत इंटेलिजेंट और चतुर हैं, वहीं रुबीना शो जीतने की प्रबल दावेदार हैं। वह चतुर, बुद्धिमान है और स्मार्ट तरीके से हेरफेर करना जानती हैं।' उन्होंने कहा, रुबीना का दिमाग बहुत तेज चलता है। उसको पता है रिश्तों को किस तरह, किसके जरिए, किसकों अपनी तरफ मोड़ना है इसलिए उसके पास शो जीतने का मजबूत मौका है।'

इस हफ्ते सोनाली हो सकती हैं बेघर- जैस्मिन

इस हफ्ते सोनाली हो सकती हैं बेघर- जैस्मिन

जैस्मिन से जब इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले सदस्य का नाम पूछा गया तो उन्होंने सोनाली फोगाट के शो से बाहर होने की भविष्यवाणी की। बता दें कि इस सप्ताह राहुल वैद्य, निक्की तम्बोली, रुबीना दिलैक और सोनाली फोगट एविक्शन के लिए नॉमिनेट हैं। इस वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस 14 से जैस्मिन भसीन को घर से बाहर होना पड़ा। बिग बॉस हाउस में अब सिर्फ नौ कंटेस्टेंट बचे हैं, जिनमें अली गोनी (Aly Goni), रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), राखी सावंत (Rakhi Sawant), विकास गुप्ता (Rakhi Sawant), अर्शी खान (Rakhi Sawant), राहुल वैद्य (Vikas Gupta), सोनम फोगट (Sonam Phogat) और एजाज खान (Ejaz Khan) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 14: राखी सावंत की मां को कैंसर, बेटी से वीडियो कॉल करते हुए हुईं भावुक, बचपन को लेकर किए कई खुलासे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+