'मेरा बाप BJP नेता, कहा 30 बच्चे मरे तो हमें क्या?' रोते हुए लड़का बोला कुर्सी के लिए मुझे भी कर देंगे कुर्बान

NEET पेपर लीक के बाद बच्चों की आत्महत्या से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 30 बच्चों की मौत को लेकर एक शख्स बात कर रहा है। वीडियो जंतर मंतर पर चल रहे CJP प्रोटेस्ट का है। इस वीडियो में जो लड़का है वो खुद को एक भाजपा नेता का बेटा बता रहा है और उसका कहना है कि वो खुद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का सदस्य है। वो लड़का वीडियो में ऐसे दावे कर रहा है जो सुनकर आप भी दंग रह जाएं।

लड़का दावा करता है कि NEET पेपर लीक और उसके बाद स्टूडेंट्स की मौत के मुद्दे पर अपने पिता से बहस के बाद घर छोड़ दिया है। वीडियो में युवक अपने परिवार, खासकर पिता की सोच पर सवाल उठाता है और कहता है कि किसी भी इंसान को मासूम बच्चों की मौत को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लड़के का बयान भावुक भी हैं और कई जगह वह खुद को संभालते हुए दिखाई देता है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसको लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि, वीडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं की जा सकी है।

NEET Protest Jantar Mantar Viral Video

वीडियो में क्या दावे कर रहा है शख्स?

वायरल वीडियो में लड़का कहता है, "देखो भाई, आज ना मैं अपना घर छोड़ के आया हूं। मेरा बाप ना बीजेपी का बहुत बड़ा मेंबर है, ठीक है, पॉलिटिशियन है।" मोबाइल फोन में सदस्य्ता से जुड़ा कोई प्रूफ दिखाने की कोशिश करते हुए वो आगे कहता है, "ये देख लो भाई, मैं खुद आरएसएस का मेंबर हूं।" इसके बाद लड़का कहता है, "मेरे पापा मेरे को कहते हैं कि जो 30 बच्चे मरे हैं, उनसे तेरे को क्या लेना-देना, हमें क्या लेना-देना? तू घर में बैठ, तेरे पास पैसा है, तू लॉ की स्टडी कर... मैं लॉ की स्टडी कर रहा हूं भाई। तू लॉ की स्टडी कर रहा है, अपनी स्टडी कम्प्लीट कर, तू बाहर चले जइयो। तेरे को इन सब चीजों से क्या मतलब है?"

ये भी पढ़ें: Ayush Bhalotia: बिहार के लाल आयुष भलोटिया ने NEET में रचा इतिहास, AIR 4 लाकर पूरा किया बचपन का सपना

NEET पेपर लीक को लेकर युवक ने छोड़ दिया घर

वो आगे कहता है, "लेकिन मैंने बोला, ठीक है, कोई बात नहीं। अगर आपके अंदर दिल नहीं है ना, तो मैं तो ये सोच रहा हूं कि जब आप 30 बच्चों के बारे में नहीं सोच रहे हो, तो कल को आपको कोई दो-चार करोड़ और रुपये देगा और बोलेगा मैं तेरे को प्राइम मिनिस्टर बना देता हूं, अपने एक बेटे को कुर्बान कर दे, आप कर दोगे। आप कर दोगे। ठीक है? क्योंकि पॉलिटिशियन ना, पॉलिटिशियन ना सबसे चोर होते हैं सर। मेरा बाप है, मेरे को पता है, ठीक है। नहीं-नहीं सर, हंसने वाली बात नहीं है, मेरे को पता है। क्योंकि मेरे बाप के साथ ना... मेरा बाप जिस गाड़ी में चलता है ना, उस गाड़ी को जो साफ भी करता है ना, वो भी, मतलब 30-4 हजार महीने की तनख्वाह है, जो मेरा ड्राइवर है। मेरे पापा ना किसी रोड-छाप ऐसे गरीब होते हैं, उनको नहीं अपनी गाड़ी छूने देते। ये माइंडसेट है मेरे बाप का, सबसे घटिया।"

अमीर होने के बाद पिता में आ गया घमंड

अपने पिता के बारे में बात करते हुए लड़का भावुक हो जाता है। उसका दावा है कि उसके पिता के पास पैसा आने के बाद उनके अंदर घमंड आ गया है और अब वो किसी को कुछ नहीं समझते। उसके बाद वो कहता है, "भाई देखो, हम ना इसी में पैदा हुए और ये नहीं कि मेरे पापा जब पैदा हुए, उनके पास करोड़ों की प्रॉपर्टी थी, उन्होंने भी बनाया है पहले, वो भी गरीब ही थे। बट अब वो अमीर हो चुके हैं, उनमें घमंड आ चुका है कि कोई बात नहीं। मैंने सिर्फ उनको एक ही चीज बोला, ठीक है, आपके पास दो बेटा है ना, 30 वो बच्चे मरे हैं, 31वां मेरा सोच लेना। तब आप ये एक मिनट के लिए ये चीज सोचना कि 31वां मेरा बेटा मरा है। ठीक है, मैं जा रहा हूं, आज के बाद आप मेरे को देखोगे नहीं, कुछ नहीं करोगे। मेरी मम्मी के मेरे पास मिस्ड कॉल्स आ रहे हैं।"

नोट: यह सारे दावे वीडियो में मौजूद शख्स कर रहा है। वीडियो में युवक द्वारा कही गई बातों और उसकी पहचान की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मांग के बीच जारी हुआ NEET UG का रिजल्ट

इस वीडियो के सामने आने के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। 20 जून से कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट कर रही है। 19 दिनों से सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं। उसकी मांग है कि NEET UG पेपर लीक के साथ-साथ बाकी पेपर लीक की सरकार जिम्मेदारी ले और शिक्षा मंत्री अपना इस्तीफा दें। इसी बीच NEET UG री-एग्जाम के बाद 16 जुलाई को रिजल्ट जारी कर दिया गया है। आर्यन गुप्ता और पांशुल बंसल ने इस बार के एग्जाम में टॉप किया है।

ये भी पढ़ें: NEET टॉपर आर्यन गुप्ता कौन? अपने की मौत के बाद डॉक्‍टर बनने का लिया संकल्‍प, इस खास स्ट्रैटजी ने बनाया टॉपर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+