जंतर-मंतर नारेबाजी मामला: फरार हिंदू आर्मी चीफ सुशील तिवारी लखनऊ से गिरफ्तार

नई दिल्ली, 21 अगस्त। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले जंतर-मंतर पर एक विशेष समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगाए गए थे। इस मामले में दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय समेत 6 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने इस मामले में एक और गिरफ्तारी की है। बताया जा रहा है कि जंतर-मंतर नारेबाजी मामले में हिंदू सेना के प्रमुख सुशील तिवारी (40) को गिरफ्तार किया है।

Jantar Mantar sloganeering case Sushil Tiwari arrested by police from Lucknow

बता दें कि दिल्ली पुलिस द्वारा मामले पर संज्ञान लिए जाने के बाद से ही सुशील तिवारी फरार चल रहे थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शुक्रवार देर रात उन्हें लखनऊ से गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर भीड़ द्वारा मुस्लिम विरोधी और भड़काऊ नारेबाजी को लेकर दिल्ली पुलिस एक्शन के मूड मे है। अब तक इस मामले से जुड़े कई राजनीतिक और बड़ी हस्तियां गिरफ्तार हो चुकी हैं। आरोपियों में विनोद शर्मा,दीपक सिंह,दीपक,विनीत क्रांति, प्रीत सिंह शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर जाने से पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर को पुलिस ने रोका, सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया था ऐलान

अपनी सफाई में सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट अश्वनी उपाध्याय ने कहा था कि जब तक मैं जंतर-मंतर पर था, वहां पर किसी भी तरह की कोई भी नारेबाजी नहीं हुई थी, जिस बारे में बात की जा रही है, उसके बारे में मुझे कुछ पता नहीं है। उल्टा उन्होंने पुलिस से अपील की थी कि वो इन नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लें। इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें देखा गया कि रविवार, 8 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर इलाके में कुछ लोगों ने मुस्लिम विरोधी नारे लगाए थे, ऐसा कहा जा रहा है कि ये नारे सेव इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में लगाए गए हैं। उस कार्यक्रम में दिल्ली के बीजेपी प्रवक्ता अश्विनी उपाध्याय भी मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+