श्रीदेवी की प्रार्थना सभा में भावुक दिखा पूरा परिवार, बोनी कपूर को संभालते नजर आए अमर सिंह
Recommended Video

चेन्नई: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की याद में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ये प्रार्थना सभा रविवार को उनके घर में की गई। प्रार्थना सभा में कई फिल्मी सितारे नजर आए। शनिवार को चेन्नई के लिए बोनी कपूर के साथ जाह्नवी और खुशी रवाना हो गई थी। उनके परिवार के साथ अमर सिंह भी नजर आए। अमर सिंह के अलावा ए आर रहमान, सूर्या, अभिनेता संजय कपूर, अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा प्रार्थना सभा में शामिल हुए।

भावुक दिखा श्रीदेवी का परिवार
श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ने दोनों बेटियों के साथ रामेश्वरम में जाकर उनकी अस्थियां विसर्जित की थी। इस दौरान श्रीदेवी की दोनों बेटियां भावुक दिखी।
प्रार्थना सभा में दिखे कई फिल्मी सितारे
श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर ने दोनों बेटियों के साथ रामेश्वरम में जाकर उनकी अस्थियां विसर्जित की थी। इस दौरान श्रीदेवी की दोनों बेटियां भावुक दिखी।

24 फरवरी 2018 को हुई थी मौत
बता दें, अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी 2018 को दुबई में हुई थी, जिसके बाद 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 4 मार्च को रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गईं थी। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं।












Click it and Unblock the Notifications