जाह्नवी कपूर ने नंगे पांव सीढ़ियां चढ़ किए तिरुपति दर्शन, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने आंध्र प्रदेश से अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जाह्नवी तिरुपति मंदिर में दिख रही हैं। वो नंगे पांव मंदिर की सीढ़ियों पर बैठी हैं। जाह्नवी ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वो पहाड़ी की चोटी पर बनी सीढ़ियों पर बैठी दिख रही हैं।

12 किमी चलकर किए दर्शन

12 किमी चलकर किए दर्शन

जाह्नवी कपूर नंगे पैर करीब 12 किलो मीटर पहाड़ी पर चढ़कर तिरुपति मंदिर में माथा टेकने पहुंची है। फोटो में जाह्नवी सफेद रंग के सलवार शूट पहने हुए हैं। साथ में पीले रंग का दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। इन तस्वीरों में जाह्नवी मुस्कुराते हुए दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीर वायरल हो गई है।

सोशल मीडिया पर आए ये सब कमेंट

सोशल मीडिया पर आए ये सब कमेंट

जाह्ववी के इन तस्वीरों पर सोशल यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने फूलों के गुच्छे वाली इमोजी बनाकर लिखा 'वॉक बाई तिरुमला' एक और यूजर ने लिखा, आप इस समय तिरूमाला में हैं, आप खुश रहे।

एक और यूजर ने लिखा- 'इस तरह की सादगी दिल को छू लेने वाली है' एक अन्य फैन ने लिखा- 'आपके कदम बता दें रहे हैं आप इस समय तिरुमाला में हैं, आप खुश रहें।' इससे पहल अपनी मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी जाह्नवी तिरुपति मंदिर में माथा टेकने पहुंची थीं।

जाह्नवी के पास कई फिल्में

जाह्नवी के पास कई फिल्में

जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी के पास कई फिल्में हैं। इन दिनों फिल्म 'गुंजन सक्सेना' को लेकर खबरों में हैं। ये फिल्म जल्दी ही आने वाली है। इसके अलावा 'रूही अफ्जा', 'दोस्ताना 2', 'तख्त' शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+